फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासाः केजरीवाल के पास एक नहीं ऐसी 63 सीडियों की है जानकारी

Fri, 09 Sep 2016 10:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
bjp women wing protest at delhi station - फोटो : अमर उजाला
पंजाब पहुंचे केजरीवाल ने विरोधी पार्टियों पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव आते ही ड्रामा शुरु हो गया है। सीडी कांड में फंसे अपने विधायक पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा उनके विधायकों को फंसाने के ‌लिए 63 फर्जी सीडी बनाई गई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
kejriwal
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की भी पूरी कोशिश की जा रही है। केजरीवाल ने बताया कि आज जब वो दिल्ली रेलवे स्टेशन से पंजाब के लिए चले तो उन्हें रोकने की कोशिश की गई। बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। 
विज्ञापन

3 of 9
kejriwal
वो किसी तरह यहां तक पहुंच सके। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पंजाब में उनकी गाड़ी पर भी हमला किया गया। उनके ड्राइवर ने गाड़ी भगा ली जिससे वो किसी तरह बच सके।  
 

4 of 9
kejriwal - फोटो : ANI
बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ट्रेन से पंजाब जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मुख्यंमत्री के स्टेशन पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता वहां पहुंच गईं और मुख्यमंत्री का जमकर विरोध किया औ उन्हें च‌ुड़ियां दिखाई।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : ANI
बता दें कि मुख्यमंत्री केजरीवाल आज सुबह ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लुधियाना जा रहे थे लेकिन उनके स्टेशन पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में बीजेपी की महिला कार्यकर्ता वहां पहुंच गईं और उनका विरोध करने लगीं।
विज्ञापन

6 of 9
kejriwal - फोटो : ANI
महिला कार्यकर्ता आप नेताओं के उस बयान का विरोध कर रही थीं जो संदीप कुमार के सेक्स सीडी सामने आने के बाद लगातार जारी किया जा रहा था। 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : ANI
बीजेपी महिला कार्यकर्ता ने रेलवे स्टेशन पर केजरीवाल को चुड़ियां दिखाई और उन्हें ट्रेन में चढ़ने से रोकने की भी कोशिश की। दौरान पुलिस ने किसी तरह उन्हें स्वर्ण शताब्‍दी एक्सप्रेस में बिठाया जिसके बाद वो पंजाब रवाना हो सके।

8 of 9
kejriwal - फोटो : ANI
इस दौरान केजरीवाल के मीडिया सलाहकार नागेंद्र शर्मा ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने जानबूझकर केजरीवाल की यात्रा से जुड़ी जानकारी लीक कर दी जिसके चलते उन्हें इस परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : ANI
इस बीच आप नेताओं ने दिल्ली पुलिस की आलोचना करते हुए कहा है कि क्या किसी बीजेपी नेता के किसी दौरे की कोई जानकारी इस तरह लीक करने के बाद भी दिल्ली पुलिस के साथ ऐसा ही व्यवहार किया जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें