फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने दिल्ली सरकार के खिलाफ शुरू किया 'बिजली जन-आंदोलन', प्रदर्शन में नहीं दिखी सोशल डिस्टेंसिंग

Fri, 17 Jul 2020 02:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा का आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की अध्यक्षता में आज प्रदेश भाजपा ने पूरी दिल्ली में बिजली जन-आंदोलन की शुरुआत की है। इसके तहत भाजपा राज्य सरकार पर आरोप लगा रही है कि केजरीवाल ने बिजली सब्सिडी देने के नाम पर 1131 करोड़ का बिजली घोटाला किया है। हालांकि इस प्रदर्शन के दौरान कोई भी सामाजिक दूरी का पालन करते नहीं दिखा।

विज्ञापन


इस आंदोलन में भाजपा के तमाम बड़े नेता दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं और केजरीवाल पर घोटालेबाज का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता का कहना है कि कोरोना काल में जहां दिल्लीवासी, अरविंद केजरीवाल से आर्थिक रूप से राहत की गुहार लगा रहे थे वहीं दूसरी तरफ केजरीवाल सरकार बिजली कम्पनियों के साथ मिलकर जनता को फिक्स्ड चार्ज के नाम पर लूटने का काम रही थी। केजरीवाल ने शुरू से ही जानता को सिर्फ धोखा दिया है।
विज्ञापन


 आदेश गुप्ता ने कहा कि आज दिल्ली में सभी वर्गों के लोग बिजली बिलों को लेकर परेशान हैं। लाॅकडाउन के दौरान उद्योग एवं व्यापार ठप रहे पर फिक्सड चार्ज एवं अन्य अधिभारों के कारण इन्हें मोटे-मोटे बिल मिल रहे हैं और न जमा करने पर बिजली काटने के नोटिस भेजे जा रहे हैं। इसी तरह साधारण घरेलू उपभोक्ताओं को एवरेज बिल भेजे जा रहे हैं और बिलिंग इस तरह हो रही है की उन्हें किसी सब्सिडी का लाभ नहीं मिल रहा।

आरोप है कि दिल्ली सरकार बिजली कंपनियों को जो सब्सिडी दे रही है उसका कुछ भाग वह खुद कंपनियों से ले रही है और घोटालेबाजी जारी है।

इस आंदोलन में आदेश गुप्ता, मीनाक्षी लेखी, रामवीर सिंह बिधूड़ी मालवीय नगर में; दुष्यंत गौतम कृष्णा नगर में; विजय गोयल गोल मार्केट में; मनोज तिवारी दिलशाद गार्डन; रमेश बिधूड़ी कालकाजी; प्रवेश साहिब सिंह वर्मा टैगोर गार्डन में और गौतम गंभीर लक्ष्मी नगर में प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें