दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आप का अराजक चेहरा एक बार फिर सामने आया है। आप के विधायकों ने दिल्ली ब्यूरोक्रेसी ऑर्डिनेंस का पुतला जलाकर यह साबित किया है कि वे किसी कानून को नहीं मानते। उन्होंने कहा है कि यह समझ से परे है कि आम आदमी पार्टी ने पहले सर्वोच्च न्यायालय पर विश्वास जताकर जो अध्यादेश की प्रतियां जलाने का कार्यक्रम स्थगित किया था उस पर यू-टर्न लेकर पुतला दहन क्यों किया?
जनकपुरी में सड़क धंसने के मुद्दे पर सचदेवा ने कहा है कि आश्चर्य की बात यह है कि 15 घंटे बाद भी पीडब्ल्यूडी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। दिल्ली की सड़कों को यूरोप की तरह सरकार बनाने का दावा तो करती है, लेकिन जर्जर सड़क की स्थिति की वजह से लोगों की मौत हो जा रही है।