छठ पर्व के लिए यमुना के घाटों पर तैयारियों का जायजा लेते हुए भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा की दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों से बहस भी हो गई। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया, ''उनके पास जहरीले केमिकल से भरे कंटेनर रखे थे। वह केमिकल नदी में फेंका जाएगा। वहां मौजूद अधिकारियों से पूछा कि लोगों को कोई परेशानी हुई तो कौन जिम्मेदार होगी।''
उन्होंने आगे कहा कि मैंने बार-बार उनसे यमुना नदी में केमिकल नहीं डालने के लिए कहा। जब अधिकारियों ने इस संबंध में मेरी बात नहीं सुनी तो मुझे गुस्सा क्यों नहीं आएगा। अगर दिल्ली की जनता के लिए इस मामले में मुझे बात करनी हो तो मुझे कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
इस बीच एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वे दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों से बहस कर रहे हैं।