फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के बीजेपी नेता पर जमीन कब्जाने का आरोप

Wed, 14 Dec 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरपुर दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से आप के विधायक नारायण दत्त शर्मा ने मोलड़बंद के पास हुडा की बेशकीमती जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। यह जमीन करीब दो एकड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन


विधायक ने इसकी शिकायत दिल्ली सरकार से की है। दिल्ली सरकार ने  फरीदाबाद प्रशासन को अवगत करा दिया है। इस बात का खुलासा उन्होंने सेक्टर-16ए में आयोजित प्रेसवार्ता में किया।

जानकारी के अनुसार फरीदाबाद की सीमा में हुडा की जमीन मोलड़बंद के पास है। जिसका क्षेत्रफल करीब दो एकड़ है। आप विधायक शर्मा का आरोप है कि दिल्ली में एक भाजपा नेता उस बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिसकी शिकायत जिला प्रशासन से की जा चुकी है। ये जमीन करोड़ों की बताई जा रही है। वर्तमान में यहां नगर निगम कूड़ा डालता है। विधायक ने बताया कि वह उस क्षेत्र में किसी कार्य का मुर्हूत करने गए थे जहां उन्हें इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें