फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की राह पर चली दिल्ली भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में राजनीतिक दलों की कथनी और करनी में बड़ा अंतर दिख रहा है। कभी आम आदमी पार्टी के फैसले का विरोध करने वाली भाजपा अब उसी की राह पर चलती नजर आ रही है।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा ने आम आदमी पार्टी सरकार के समय तैनात किए अफसरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद अब कुछ पुलिस वालों को भी निशाने पर लिया है। मुख्य सचिव समेत कई बड़े अफसरों के खिलाफ शिकायत करने वाली भाजपा ने कॉन्स्टेबल, एसएचओ और सब-इंस्पेक्टर जैसे पदों पद तैनात पुलिस वालों पर निगाहें टेढ़ी कर ली हैं।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीए बस्सी से मिलकर पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर की मांग करने का मन बनाया है।

बता दें कि फरवरी में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के पहले अरविंद केजरीवाल ने कुछ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की थी लेकिन तब गृह मंत्रालय ने उनकी मांग को अनसुना कर दिया था। बाद में केजरीवाल इस मुद्दे को लेकर रेल भवन पर धरना दिया जिसे भाजपा ने 'नौटंकी' करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ सिंह से भी कर चुके हैं शिकायत

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय जल्द ही अपने विधायकों के साथ पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में वह पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर की बात रखेंगे।

उपाध्याय ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करके पहले ही इस मामले में शिकायत की थी। गृहमंत्री से बातचीत में उन्होंने कुछ विधानसभा क्षेत्रों में पुलिस का सहयोग न मिलने की बता कही थी। उपाध्याय ने कहा कि राजनाथ ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।

उपाध्याय ने कहा कि हमें एसएचओ और अन्य जूनियर पुलिसकर्मियों से शिकायत है। लगातार कहने के बावजूद पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। इसलिए अब एक मात्र रास्ता यही बचता है कि हम उनके तबादले की मांग करें। इसके लिए हम अपने विधायकों के साथ कमिश्नर से मिलेंगे।

विधायकों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जितने अच्छे हैं, जूनियर स्तर पर पुलिसकर्मी उतने ही खराब। शहर की कानून-व्यवस्‍था को बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग जरूरी है। ताकि दिल्ली की जनता बिना किसी तकलीफ के रह सके, इससे पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास भी बढ़ेगा।

एक विधायक ने कहा कि दिल्ली पुलिस को जन प्रतिनिधियों के साथ स‌हयोग करना चाहिए तभी बात बनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कई सालों से एक ही जगह पर तैनात होने के कारण पुलिसकर्मियों की उदासीनता बढ़ती जा रही ह‌ै। इसलिए उनका ट्रांसफर जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें