दक्षिणी दिल्ली से भाजपा पार्षद मनोज अहलावत को 10 लाख रुपये की घूस लेने के आरोप में सीबीआई ने हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि मनोज महलावत ने एक निर्माण के मामले में 10 रुपये की घूस मांगी थी। अब उनकी पेशी राउज एवेन्यू स्थित सीबीआई कोर्ट में होगी।
दिल्ली भाजपा ने पत्र जारी करते हुए कहा कि हमारी भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। जिसका पालन करते मनोज महलावत को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है।