फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का दोस्त निकला गद्दार: चुपचाप बनवा ली घर के दरवाजों और अलमारी की चाबियां, फिर दिया वारदात को अंजाम

Thu, 02 Feb 2023 09:15 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला की बेटी के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई। उसमें पुलिस को निखिल का नंबर मिला। वह लगातार महिला की बेटी के संपर्क में था। पुलिस ने बेटी से पूछताछ की तो पता चला कि वह उसका खास दोस्त है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के बिंदापुर इलाके में एक मकान में बेटी के दोस्त ने ही 15 लाख के माल की चोरी करवा दी। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने चुपचाप घर के दरवाजों के अलावा अलमारियों की चाबी बनवा ली। इसके बाद अपने दोस्त को पीड़िता के घर भेजकर कैश और जेवरात चोरी करवा लिए।

विज्ञापन


पुलिस ने इस गुत्थी से पर्दा उठाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान निखिल उर्फ छोटू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2.11 लाख कैश, करीब 11 लाख रुपये के जेवरात, आईफोन-14 व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी हत्या के एक मामले में शामिल रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर घर में चोरी करने वाले आरोपी यूसुफ की तलाश कर रही है।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम.हर्षवर्धन ने बताया कि बिंदापुर इलाके में 28 जनवरी को एक मकान में चोरी हो गई थी। मकान मालकिन की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर नहीं, बल्कि ताला खोलकर वारदात को अंजाम दिया है। इस आधार पर पुलिस को शक हुआ कि वारदात में परिवार के किसी करीबी का हाथ हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज है हत्या का मामला

पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला की बेटी के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई। उसमें पुलिस को निखिल का नंबर मिला। वह लगातार महिला की बेटी के संपर्क में था। पुलिस ने बेटी से पूछताछ की तो पता चला कि वह उसका खास दोस्त है।

पुलिस ने निखिल की डिटेल खंगाली तो पता चला कि उसके खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज है। पुलिस ने उसकी लोकेशन का पता किया तो वह विकास नगर, उत्तम नगर की मिली। इस आधार पर उसके घर पर छापेमारी की गई। निखिल के घर से 200 ग्राम सोने के जेवरात के अलावा सवा दो लाख कैश व अन्य सामान बरामद हो गया।

पूछताछ के दौरान निखिल ने दोस्त के यहां चोरी करवाने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्त यूसुफ के जरिये चोरी करवाई। वारदात को अंजाम देने से पूर्व घर और अलमारी की दूसरी चाबी बनवाकर यूसुफ को दे दी। यूसुफ ने वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के समय खुद निखिल घर के अंदर नहीं गया, वह घर के बाहर खड़ा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें