फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बड़ी वारदात: बहन से बहस कर रही थी खुशी, भाई ने पहुंचकर 16 साल की लड़की की पीठ में घोंपा चाकू

Fri, 27 Nov 2026 05:57 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के बिंदापुर इलाके में बहन से कहासुनी कर रही लड़की पर उसके भाई ने चाकू से हमला कर दिया। पीठ पर चाकू के घाव लगने से 16 वर्षीय खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल से डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां ऑपरेशन करना पड़ा। बयान देने की स्थिति में नहीं होने के कारण पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवक ने युवती के पीठ में मारा चाकू - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बिंदापुर इलाके में बहन से कहासुनी कर रही लड़की पर युवक ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता की पहचान 16 वर्षीय खुशी के रूप में हुई है। घायल लड़की को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से परिवार वाले उसे डीडीयू अस्पताल लेकर गए। पीड़िता के बयान देने की हालत में नहीं होने पर पुलिस सूचना और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावर की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

अस्पताल ने दी पुलिस को सूचना
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने घटना 22 नवंबर की है। पुलिस को निजी अस्पताल से एक लड़की को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक उसके परिवार वाले उसे लेकर दूसरे अस्पताल में ले जा चुके थे। पुलिस को वहां से लड़की का मेडिकल रिपोर्ट मिला, जिससे लड़की की पहचान 16 वर्षीय खुशी के रूप में हुई। उसे उसकी एक सहेली अस्पताल लेकर आई थी। 

लड़की का करना पड़ा ऑपरेशन
डॉक्टरों ने बताया कि उसकी पीठ पर चाकू के घाव थे। इसी बीच पुलिस को पता चला कि लड़की को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस तुरंत वहां पहुंची। लड़की का ऑपरेशन चल रहा था। वह बयान देने की हालत में नहीं थी। 

हमलावर की बहन से हो रही थी खुशी की बहस
पुलिस ने बिंदापुर स्थित अग्रवाल स्वीट स्थित घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की। छानबीन में पता चला कि खुशी की एक अन्य लड़की से कहासुनी हो रही थी। इस दौरान दूसरी लड़की का भाई वहां पहुंचा और खुशी पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
पुलिस अधिकारी का कहना है कि पीड़िता के बयान के बाद ही हमला के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें