फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: प्रदर्शनी से पहले बीकानेर हाउस ने रेहान वाड्रा की विरोध वाली तस्वीरें हटाईं, प्रियंका गुस्से में आईं

Thu, 22 Oct 2026 12:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एजेंसी

सार

नो आइडिया इज फाइनल शीर्षक प्रदर्शनी की झलक बुधवार को दिखाई गई और यह बृहस्पतिवार से आम लोगों के लिए खुलेगी तथा रविवार तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा व रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान ने बुधवार को कहा कि बीकानेर हाउस प्रबंधन ने एकल प्रदर्शनी से पहले उनकी हालिया विरोध-प्रदर्शनों की कई तस्वीरें हटा दीं। प्रियंका गांधी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि युवाओं की आवाज को दबाया जा रहा है।

विज्ञापन


नो आइडिया इज फाइनल शीर्षक प्रदर्शनी की झलक बुधवार को दिखाई गई और यह बृहस्पतिवार से आम लोगों के लिए खुलेगी तथा रविवार तक जारी रहेगी। रेहान ने कहा कि उन्हें अपराह्न साढ़े तीन बजे बताया गया कि यदि तस्वीरें शाम पांच बजे तक नहीं हटाई गईं तो प्रदर्शनी रद्द कर दी जाएगी। प्रियंका गांधी ने कहा, आज वह है, कल कोई और कलाकार होगा। प्रदर्शनी का विस्तृत प्रस्ताव व उसकी रूपरेखा काफी पहले ही बीकानेर हाउस प्रबंधन के साथ साझा कर दी गई थी।

प्रियंका ने कहा, मुझे लगता है कि यह हास्यास्पद है। क्या उन्हें यह लगता है कि वह एक युवा है… लेकिन मेरा मानना है कि वे देशभर में युवाओं की आवाज दबा रहे हैं। इसलिए यह अपेक्षित ही है कि वे किसी के भी साथ ऐसा करेंगे। करीब 40 तस्वीरें अब भी प्रदर्शित हैं, जबकि 70 से अधिक तस्वीरें हटा दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें