वहीं, दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शोरूम में काम करने वाले कर्मचारी व मालिक महावीर प्रसाद जैन के घर में काम करने वाले कर्मचारियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने महिलाओं समेत सभी कर्मचारियों को हिरासत में ले रखा है। किसी को भी घर जाने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस सभी कर्मचारियों के मोबाइल की डिटेल खंगाल रही है। इसके अलावा पुलिस यहां काम कर चुके कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए बुला रही है।
इसलिए शामिल हो सकता है जानकार
शोरूम की छत पर जाने के तीन रास्ते हैं। ये किसी जानकार को ही पता हो सकते हैं।
चौथी मंजिल पर लगे लोहे के बोर्ड के अंदर से जाया जा सकता है, ये जानकार ही जानता होगा।
छत पर लगी टीन को उठाकर नीचे आया जा सकता है।
छत के दरवाजे की चाबी कंप्यूटर के पास टंगी होती है। बदमाशों को कैसे पता लगा।
उसी जगह से दीवार क्यों व कैसे तोड़ी गई जहां स्ट्रॉग रूम है। कैसे पता था कि सीसीटीवी कहां लगे हैं।