फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कारोबार में हिस्सा न देने पर भोजपुरी संगीतकार की हुई थी हत्या 

Thu, 18 Jun 2020 02:03 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • कारोबार में हिस्सा न देने पर भोजपुरी संगीतकार की हुई थी हत्या  
  • साथी गायकों ने कंप्यूटर की केबल से घोंटा गला  
  • द्वारका जिले की मोहन गार्डन पुलिस ने दोनों हत्यारोपी को किया गिरफ्तार 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहन गार्डन के जैन रोड स्थित नवादा हाउस कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में 13 जून को भोजपुरी संगीतकार की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके दो सा थियों को बिहार के सारण जिले से पकड़ लिया है। दोनों आरोपी मृतक के साथ भोजपुरी संगीत बनाने का काम करते थे। मृतक मुकेश चौधरी अपने दोनों साथियों को संगीत से मिलने वाली कमाई में हिस्सा नहीं दे रहा था। 

विज्ञापन


इससे नाराज होकर आरोपियों ने कंप्यूटर के केबल से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। लाश को कंबल से ढककर दोनों आरोपी घर में रखा लाखों रुपये का सामान भी लूट कर फरार हो गए थे। द्वारका जिले के डीसीपी एन्टो अल्फोंस के मुताबिक, भोजपुरी संगीतकार मुकेश चौधरी (26) यू-ट्यूब पर आर्यन मनोरंजन मीडिया नाम से संगीत कंपनी चलाते थे। 

यू-ट्यूब पर उसके दो लाख श्रोता थे, जिनके लिए मुकेश ने 200 अलग-अलग भोजपुरी गायकों द्वारा 1000 गाने अपलोड कर रखे थे। इसी दौरान मुकेश के दोस्त संतोष और विक्की भी भोजपुरी संगीत लिखने व संगीत के जरिए स्टैज शो करने लगे थे। कुछ दिनों तक तीनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कारोबार में रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया। 
विज्ञापन


इस दौरान 13 जून को दोनों मुकेश से अंतिम बार अपने हिस्से की रकम मांगने जाते हैं, जिसे लेकर उनका विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर संतोष और विक्की ने मुकेश का गला कंप्यूटर केबल वायर से दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी घर में रखे दो लाख के इलेक्ट्रोनिक सामान को लूट कर बिहार भाग जाते हैं।   

दुर्गंध आने पर हत्या का खुला राज 
हत्या के दो दिन बाद 15 जून को फ्लैट से पड़ोसियों को दुर्गंध आती है, जिसकी सूचना पुलिस को दी जाती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा। फ्लैट का ताला तोड़ने पर एक शख्स का शव हाथ और पैर बंधा पड़ा मिला। शव को कंबल की दो परतों में लपेटा गया और आगे टेबल के नीचे छिपाकर रखा था। पुलिस ने मृतक की पहचान महारजगंज निवासी मुकेश चौधरी के रूप में की। इसके बाद हत्या का मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।   

मोबाइल लोकेशन से मिले हत्यारोपी 
पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो मुकेश के घर से दो लोग संदिग्ध हालात में निकलते हुए दिखे। इसके बाद पुलिस ने दोनों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। इसी दौरान हत्यारोपियों ने मुकेश से लूटा हुआ मोबाइल ऑन कर दिया, जिसकी लोकेशन सारण जिले मिली। लोकेशन मिलते ही पुलिस टीम बिहार के लिए रवाना हो गई। आरोपियों की धर-पकड़ के दौरान एक सिपाही के पैर भी टूटा गया। हालांक र संतोष और विक्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें