फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाना उपचुनाव: मतदान की रफ्तार रही सुस्त, 45% पड़े वोट, 28 को आएंगे नतीजे

Thu, 24 Aug 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप उम्मीदवार रामचंद्र ने डाला वोट।
विज्ञापन

विज्ञापन
 

आप के लिए अहम है बवाना सीट

evm
मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। शुरुआती दौर में ही मतदान की रफ्तार सुस्त रही। पहले एक घंटे में यानि 8 से 9 के बीच महज 5.7 फीसदी लोगों ने वोट डाले। उसके बाद मतदान ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी और प्रत्येक दो घंटे में 10 से 11 फीसदी का इजाफा हुआ।

शाम पांच बजे तक 44 फीसदी तक मतदान हो गया। इसी दौरान बारिश भी शुरू हो गई। अंतिम एक घंटे में चुनाव आयोग 5 से 10 फीसदी तक मतदान का उम्मीद लगा रहा था। 

माना जा रहा था कि 55 फीसदी तक मतदान होगा। मगर बारिश के चलते लोग अंतिम एक घंटे में पोलिंग बूथ पर नहीं पहुंचे। अंतिम एक घंटे 5 से 6 बजे के बीच महज एक फीसदी लोगों ने मतदान किया। इस तरह कुल 45 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

कई जगह से ईवीएम में खराबी की शिकायतें भी आई

मतदान शुरू - फोटो : अमर उजाला
मतदान के दौरान बुधवार को कई जगह से ईवीएम में खराबी की शिकायतें भी आई। मॉक पोल के दौरान ही 5 बैलेट यूनिट, 5 कंट्रोल यूनिट और 34 वीवीपैट (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) बदलनी पड़ी। इसके चलते कई पोलिंग स्टेशन जैसे 141,144, 151, 285 में मतदान सुबह देरी से शुरू हुआ। 

मतदान के दौरान भी चुनाव आयोग को 17 वीवीपैट के अलावा 1 बैलेट यूनिट और 1 कंट्रोल यूनिट बदलना पड़ा। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान के दौरान जो मशीनें बदली गई हैं उसमें तब तक पड़े वोट को मतगणना के दौरान गिना जाएगा।

बता दें कि 2015 में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली आप के लिए बवाना में चुनाव अहम है। आप को गोवा और पंजाब के विधानसभा चुनाव, एमसीडी और राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर हार मिली।

इसके बाद सीएम केजरीवाल और पार्टी नेताओं ने तय किया था कि अब फोकस दिल्ली पर होगा। इसके लिए केजरीवाल समेत कई नेताओं ने बवाना में प्रचार भी किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें