फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, किसी को जीत तो किसी को मिली हार; चयनित प्रत्याशी ढोल की थाप पर जमकर थिरके

Sat, 22 Mar 2025 10:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

समर्थक वकील अपने पसंदीदा उम्मीदवार के जीतने पर एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवा रहे थे। यही नहीं, चयनित प्रत्याशी ढोल की थाप पर जमकर थिरकते दिखे। साथ ही, काले कोट पहने समर्थक वकीलों की भीड़ कोर्ट के बाहर थी, इससे अलग ही रौनक देखने को मिल रही थी।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव - फोटो : भूपिंदर सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हाईकोर्ट समेत राजधानी की निचली अदालतों के बार एसोसिएशन चुनाव के संपन्न हो गए हैं। शुक्रवार देर रात से ही नतीजे आने शुरू हो गए थे। ऐसे में किसी प्रत्याशी के खाते में जीत आई, तो किसी को हार का स्वाद चखने को मिला। इस दौरान जीते हुए प्रत्याशियों को हौसला और जज्बा देखने लायक था, उन्हें फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। 

विज्ञापन


समर्थक वकील अपने पसंदीदा उम्मीदवार के जीतने पर एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवा रहे थे। यही नहीं, चयनित प्रत्याशी ढोल की थाप पर जमकर थिरकते दिखे। साथ ही, काले कोट पहने समर्थक वकीलों की भीड़ कोर्ट के बाहर थी, इससे अलग ही रौनक देखने को मिल रही थी। युवा वकीलों की भीड़ जोश में, तो अनुभवी वकील शांत मुद्रा में जीत का जश्न मनाते दिखे।

सभी दिशा-निर्देशों की धज्जियां उड़ाईं गईं
शुक्रवार को सबसे पहले द्वारका कोर्ट, रोहिणी कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम आए। इसके अलावा तीस हजारी कोर्ट के चुनाव नतीजे भी शनिवार को आए। वहीं, साकेत कोर्ट और शाहदरा स्थित कड़कड़डूमा कोर्ट में मतदान के दौरान हुई अव्यवस्था की वजह से चुनाव निरस्त कर दिए गए। जिला अदालतों में बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार अव्यवस्था देखने को मिली। इस दौरान जमकर सभी दिशा-निर्देशों की धज्जियां उड़ाईं गईं। 

पोस्टर, पर्चे और पंपलेट्स सड़कों पर पटे पड़े 
दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव के दौरान जिन दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने की वजह से मतगणना काफी दिनों तक रोक दी गई थी, उनका पालन भी यहां नहीं हुआ। मतदान के दौरान सभी कोर्ट कैंपस में पोस्टर, पर्चे और पंपलेट्स सड़कों पर पटे पड़े थे। दिल्ली की पांच जिला अदालत में 21 मार्च को मतदान हुआ था। खबर लिखे जाने तक राउज एवेन्यू कोर्ट के परिणाम घोषित नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम
पद विजेता
अध्यक्ष अवनीश राणा
उपाध्यक्ष विवेक डागर
सचिव कर्मवीर त्यागी
अपर सचिव हेमंत वर्मा

 पटियाला हाउस कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम
पद विजेता
अध्यक्ष नागेंद्र कुमार
वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल वर्मा
उपाध्यक्ष नवनीत पंवार
सचिव तरुण राणा
अतिरिक्त सचिव नवीन कपिला
 
रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम
पद विजेता
अध्यक्ष राजीव तेहलान
उपाध्यक्ष मूलचंद वर्मा
सचिव प्रदीप खत्री
अतिरिक्त सचिव विवेक शौकीन
संयुक्त सचिव प्रवीण डबास

तीस हजारी कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम
पद विजेता
अध्यक्ष डीके शर्मा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक त्यागी
उपाध्यक्ष यजुवेंद्र चौधरी
सचिव विकास गोयल
अतिरिक्त सचिव साहिल पुरी
संयुक्त सचिव अजय दहिया

डीके शर्मा एयरफोर्स की नौकरी सार्जेंट के पद से हैं सेवानिवृत
देवेंद्र कुमार (डीके) शर्मा एयरफोर्स की नौकरी सार्जेंट के पद से सेवानिवृत है। उन्होंने भामाशाह पुरस्कार राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त किया है। साथ ही, उन्होंने एलएलएम किया और जोधपुर से गोल्ड मेडलिस्ट स्टेट टॉपर रहें। 1995 से नौकरी से सेवानिवृत हुए और तीस हजारी कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। इसके अलावा उन्होंने 2024 में पीएचडी भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें