नई दिल्ली। कलारिपयट्टू में दिल्ली के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही हुई लीग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण व तीन कांस्य पदक हासिल किए। श्रेया ने तलवार-ढाल व हाई किक में दो स्वर्ण जीते, जबकि मेधा शर्मा ने तलवार-ढाल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
उरुमी-ढाल में श्रेया व मेधा की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। लॉन्ग स्टाफ फाइट में नंदना बिनु व शिवप्रिया पीवी तथा लड़कों के उरुमी-ढाल में आदिनाथ केबी व अद्वैत वी नायर ने कांस्य पदक हासिल किया।
इन खिलाड़ियों की सफलता के पीछे कलारिपयट्टू प्रशिक्षक डॉ. सुमेश पीबी का अहम योगदान रहा है, जो कई संस्थानों में कलारिपयट्टू व थिएटर का प्रशिक्षण दे चुके हैं। संवाद