फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने चुनावी राजनीति से संन्यास की घोषणा की, पार्टी के लिए करेंगे काम

Thu, 05 Dec 2024 12:22 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली

सार

पत्र में राम निवास गोयल ने लिखा है कि पार्टी और सभी विधायकों ने भी मुझे बहुत सम्मान दिया है। इसके लिए मैं सबका आभार प्रकट करता हूं। अपनी आयु के कारणों से स्वयं को चुनावी राजनीति से अलग करना चाहता हूं।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा - फोटो : Youtube/@DelhiAssemblyTelevision
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष और आप विधायक राम निवास गोयल ने गुरुवार को चुनावी राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा कि वह अब अपनी उम्र के कारण चुनावी राजनीति से दूर रहना चाहते हैं। हालांकि वह पार्टी के कार्यों में आगे भी सहभागिता जारी रखना चाहते हैं।

विज्ञापन

आप संयोजक केजरीवाल को संबोधित पत्र में राम निवास गोयल ने लिखा कि, 'मैं विनम्रतापूर्वक अवगत कराना चाहता हूं कि पिछले 10 वर्षों से शहादरा विधान सभा के विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष के रूप में मैंने अपना दायित्व निभाया है। आपने मुझे हमेशा बहुत सम्मान दिया है जिसके लिए में सदा आपका आभारी रहूंगा। 

पार्टी और सभी विधायकों ने भी मुझे बहुत सम्मान दिया है। इसके लिए मैं सबका आभार प्रकट करता हूं। अपनी आयु के कारणों से स्वयं को चुनावी राजनीति से अलग करना चाहता हूं। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि मैं आम आदमी पार्टी में रहकर तन-मन-धन से सेवा करता रहूंगा। आपके द्वारा जो भी दायित्व मुझे सौंपा जाएगा उसको निभाने का प्रयास करूंगा'।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष के पत्र को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कही ये बात
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रामनिवास गोयल जी का चुनावी राजनीति से अलग होने का निर्णय हम सभी के लिए एक भावुक क्षण है। उनके मार्गदर्शन ने वर्षों तक हमें सदन के अंदर और बाहर सही दिशा दिखाई है। अपनी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य के चलते उन्होंने हाल ही में अभी कुछ दिन पहले ही चुनावी राजनीति से अलग होने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। उनके निर्णय का हम सम्मान करते हैं। गोयल साहब हमारे परिवार के अभिभावक थे, हैं और हमेशा रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें