फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को ईमेल से बम की धमकी मिली, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 08 Sep 2026 12:34 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Bomb Threat - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, विधानसभा अध्यक्ष  विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमे उन्हें बम से उड़ाने की बात कही गई है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। उनका कहना है कि वे सभी जरूरी जांच-पड़ताल के लिए प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली विधानसभा को धमकी मिली है। विजेंद्र गुप्ता को पहले भी धमकी मिल चुकी हैं। इसी साल अप्रैल में दिल्ली विधानसभा को लगातार कई बम की धमकियां मिलने के बाद गुप्ता को जेड-कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें