फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election: कौन हैं भाजपा प्रत्याशी रविंद्र नेगी? जिनके पीएम मोदी ने मंच पर छुए तीन बार पैर; देखें वीडियो

Wed, 29 Jan 2025 04:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करावल नगर इलाके में रैली की। इस दौरान मंच पर पटपड़गंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी ने पीएम मोदी के पैर छुए। इसके बाद पीएम मोदी ने भाजपा प्रत्याशी रविंद्र नेगी के तीन बार पैर छुए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
मंच पर पीएम मोदी भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी के छुए पैर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के करावल नगर इलाके में रैली की। इस दौरान पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी पर जनकर निशाना साधा। पानी में जहर मिलाने के बयान पर आम आदमी पार्टी को पीएम मोदी ने घेरा। वहीं, जनसभा संबोधित करने पीएम मोदी जब मंच पर पहुंचे तो पटपड़गंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी ने पीएम मोदी के पैर छुए। इसके बाद पीएम मोदी ने भाजपा प्रत्याशी रविंद्र नेगी के तीन बार पैर छुए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि मंच पर पीएम मोदी के द्वारा पैर छूने के बाद हर किसी के जहन में अब सवाल उठ रहा है कि रविंद्र नेगी आखिर हैं कौन? इतना ही नहीं मंच पर जब पीएम मोदी ने रविंद्र नेगी के पैर छुए तो वहां मौजूद अन्य नेता भी हैरान रह गए। यहां तक कि खुद भाजपा प्रत्याशी रविंद्र नेगी भी वीडियो में असहज दिखाई दे रहे हैं। 
 
कौन हैं भाजपा नेता रविंद्र सिंह नेगी?
पटपड़गंज से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र नेगी मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में दिल्ली नगर निगम के सदस्य हैं और विनोद नगर वार्ड-198 से पार्षद हैं। विनोद नगर वार्ड पटपड़गंज विधानसभा सीट के अंतर्गत ही आता है और रविंद्र नेगी पटपड़गंज इलाके के चर्चिच लोगों में से एक हैं। पटपड़पगंज सीट से चुनाव लड़कर उन्होंने मनीष सिसोदिया को टक्कर दी थी। वहीं, आरएसएस में भी रविंद्र नेगी की अच्छी पकड़ है। भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी पटपड़गंज विधानसभा सीट से इस बार भी चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस बार उनके सामने आम आदमी पार्टी ने अवध ओझा को उतारा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें