उत्तर-पूर्वी दिल्ली की बाबरपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक व दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय कर रहे हैं। दिल्ली की सियासत में आप की एंट्री से पहले इस सीट पर भाजपा का प्रभाव रहा। वर्ष 1993 से 2013 तक हुए पांच चुनावों में से चार बार भाजपा का कब्जा रहा, जबकि बीते दो चुनावों से आप को जीत मिली। कांग्रेस सिर्फ 2003 में यह सीट जीत सकी थी।
जनता बोली
हमारे यहां सबसे बड़ी समस्या पानी की है। पानी बहुत ही ज्यादा गंदा आता है। कई बार कीचड़ मिला होता है। इससे पीने के लिए पानी बाहर से खरीदकर मंगाना पड़ता है।
- अंशु शर्मा, कर्दमपुरी वार्ड
बिजली विभाग ने हमें दुखी कर रखा है। हर माह करीब 1000 रुपये बिल आता है। पता एक होने से बीते दो महीने से एक पड़ोसी का बिजली बिल हमारे में ही जोड़ दिया गया। पूरा बिल 42,000 रुपये के करीब है।
- आशू पॉल, गोरख पार्क वार्ड
10 साल से विजय पार्क की गालियां टूटी हैं। विकास के सारे काम ठप पड़े हैं। इससे लोगों को घर से निकलने में ही परेशानी होती है। सड़क पर भी राहत नहीं मिलती। सड़कें टूटी होने से हर समय जाम लगा रहता है। जगह-जगह कूड़ा रहता है।
- दीपा कुमारी, मौजपुर
कबीर नगर सहित विजय पार्क रोड का पिछला हिस्से में काफी गंदा पानी आता है। विधायक से कहने के बावजूद भी पानी की आपूर्ति ठीक नहीं है। सड़क टूटी पड़ी है। बिजली के बिल हजारों में आते हैं। सफाई व्यवस्था भी चौपट है।
- हाजी उस्मान, कबीर नगर
----
1993 से अब तक सीट का सियासी सफर
वर्ष -------जीते (पार्टी)-----हारे (पार्टी)
परिसीमन के बाद 2008 से