फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव : 70% पर्चियां पहुंचने का दावा... लेकिन स्थिति उलट, एप के माध्यम से भी मिल जाएगी पूरी जानकारी

Mon, 03 Feb 2025 02:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

एप के माध्यम से मतदाता पोलिंग बूथ की जानकारी और अधिकारियों के नंबर भी प्राप्त कर सकते हैं। अगर मतदाता की वोटर आईडी यानी मतदाता पहचान पत्र कहीं गुम हो गया है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है, तो भी वोटर हेल्पलाइन ऐप की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के माध्यम से चुनाव से पूर्व अबतक 70 प्रतिशत मतदाताओं के घर पर मतदाता पर्ची पहुंचाने का दावा किया गया है। लेकिन अभी सैकड़ों मतदाता के घर मतदाता पर्ची नहीं पहुंची है। 

विज्ञापन


हालांकि ऐसे लोग घर बैठे मोबाइल, कंप्यूटर, डेस्कटॉप के माध्यम से मतदाता पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। इस पर्ची में मतदान केंद्र स्थल की जानकारी के साथ बूथ की भी जानकारी अंकित होती है।

मतदाताओं को घर बैठे मतदाता पर्ची प्राप्त करने के लिए प्ले स्टोर में जाकर वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड करना होगा। इस ऐप के माध्यम से मतदाता अपनी वोटर स्लिप यानी मतदाता पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। जिसमें उनका नाम, मतदान केंद्र और अन्य जानकारी होती है। 
विज्ञापन


एप के माध्यम से मतदाता पोलिंग बूथ की जानकारी और अधिकारियों के नंबर भी प्राप्त कर सकते हैं। अगर मतदाता की वोटर आईडी यानी मतदाता पहचान पत्र कहीं गुम हो गया है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है, तो भी वोटर हेल्पलाइन ऐप की सहायता ले सकते हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट www.voters.eci.gov.in से अपना वोटर कार्ड आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें