बृहस्पतिवार को हम घोंडा, बाबरपुर, गोकलपुर, मुस्तफाबाद, करावल नगर, बुराड़ी, तिमारपुर और आदर्श नगर के मतदाताओं के बीच रहेंगे। 2020 के विधानसभा चुनाव में इन आठ में से छह सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी। घोंडा और करावल नगर सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम जनता के बीच पहुंच चुका है। बृहस्पतिवार को हम घोंडा, बाबरपुर, गोकलपुर, मुस्तफाबाद, करावल नगर, बुराड़ी, तिमारपुर और आदर्श नगर के मतदाताओं के बीच रहेंगे। 2020 के विधानसभा चुनाव में इन आठ में से छह सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी। घोंडा और करावल नगर सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
इन विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता और खासकर युवा सरकार और अपने विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में क्या सोचते हैं, उनके क्या मुद्दे और आकांक्षाएं हैं, मतदाताओं के मुद्दों पर नेताओं का क्या कहना है, वे किन मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरे हैं? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम 30 जनवरी को घोंडा, बाबरपुर, गोकलपुर, मुस्तफाबाद, करावल नगर, बुराड़ी, तिमारपुर और आदर्श नगर में रहेगा।
क्या होगा खास?
सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। इसके जरिये आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य से जुड़े मुद्दों को उठा पाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है। यहां आप अपनी बात रख सकेंगे ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।
विज्ञापन
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप सत्ता का संग्राम से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। सता का संग्राम से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।