फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elections 2025 : दिल्ली के सत्ता संग्राम में उतरे 'काले कोट' वाले, विधानसभा की 3 सीटों पर आमने-सामने की टक्कर

Sat, 01 Feb 2025 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा राम नरेश, नई दिल्ली

सार

विधानसभा चुनाव में 26 वकीलों ने उम्मीदवार के तौर पर ताल ठोकी है। इनमें कुछ नए चेहरे हैं तो कुछ पहले से सक्रिय हैं। वकीलों का बढ़ता रुझान राजनीति में नए रणनीतियों का संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनीति के अखाड़े में इस बार कानूनी दांव-पेच के जानकारों की एंट्री ने नया मोड़ ला दिया है। विधानसभा चुनाव में 26 वकीलों ने उम्मीदवार के तौर पर ताल ठोकी है। इनमें कुछ नए चेहरे हैं तो कुछ पहले से सक्रिय हैं। वकीलों का बढ़ता रुझान राजनीति में नए रणनीतियों का संकेत माना जा रहा है। जनता के हित और न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने के दावों के साथ ये उम्मीदवार मतदाताओं का विश्वास जीतने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


इनमें भाजपा 12, कांग्रेस के आठ व आम आदमी पार्टी (आप) के छह उम्मीदवार शामिल हैं। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में कानूनी विशेषज्ञ राजनीति के मंच पर उतरे हैं। चुनावी मुकाबले में इन वकीलों की मौजूदगी खासतौर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इनके पास न केवल जनता से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अनुभव है, बल्कि न्यायिक व्यवस्था में भी सक्रिय भूमिका निभाने का लंबा इतिहास रहा है।

तीन विधानसभा क्षेत्रों में आमने-सामने की टक्कर
तिमारपुर, दिल्ली कैंट व बिजवासन विधानसभा सीट पर वकील उम्मीदवारों के बीच आमने-सामने की टक्कर है। तिमारपुर सीट पर कांग्रेस से लोकेंद्र कल्याण सिंह व भाजपा से सूर्या प्रकाश खत्री मैदान में है। दिल्ली कैंट से भाजपा के भुवन तंवर और वीरेंद्र सिंह के बीच मुकाबला है। वहीं, बिजवासन सीट पर भाजपा से उम्मीदवार कैलाश गहलोत और आप पार्टी से सुरेंद्र भारद्वाज मैदान में हैं। कांग्रेस और आप के वकील उम्मीदवार अपनी-अपनी कानूनी समझ और राजनीतिक रणनीतियों के दम पर जीतने की कोशिश कर रहे हैं। आप ने अपने युवा और सक्रिय वकीलों को मैदान में उतारा है, जो शासन और न्यायिक व्यवस्था में सुधार के वादों के साथ जनता का समर्थन पाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में कई पार्टियों ने शैक्षणिक योग्यता के कई स्तर वाले उम्मीदवार उतारे हैं। वजीरपुर से कांग्रेस उम्मीदवार रागिनी नायक और अंबेडकर नगर से आप उम्मीदवार अजय दत्त ने पीएचडी की डिग्री हासिल की है। कृष्णा नगर से आप उम्मीदवार विकास व मॉडल टाउन से अशोक गोयल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) डिग्री ली है।

पत्रकारिता के क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों में जंगपुरा से आप के मनीष सिसोदिया, मादीपुर से राखी बिरला और महरौली से भाजपा के गजेंद्र सिंह यादव शामिल हैं। वहीं, कुछ सीटों पर दलों ने निरक्षर उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें