दिल्ली की शकूर बस्ती सीट पर मुकाबला शुरू से ही एक तरफा देखने को मिल रहा है। यहां से दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन मैदान में हैं और उनके खिलाफ भाजपा के एससी वत्स और कांग्रेस के देवराज अरोड़ चुनाव लड़ रहे हैं।
सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई है और तब से ही आम आदमी पार्टी के सत्येंद्र जैन ने बढ़त बनाई हुई है। दोपहर 12.30 बजे तक सत्येंद्र जैन को चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 27006 वोट मिले, जो अब तक हुई गणना का 53.8 फीसदी है।
वहीं भाजपा के डॉक्टर एससी वत्स 21345 वोट पाकर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। सत्येंद्र जैन और आम आदमी पार्टी दोनों के लिए ही ये सीट बेहद अहम है क्योंकि पार्टी ने जिन मुद्दों को चुनाव में उठाया था उसमें स्वास्थ्य एक बड़ा मुद्दा था। सत्येंद्र जैन की सीट यह सुनिश्चित करेगी कि लोगों ने उन्हें विधायक और स्वास्थ्य मंत्री के रूप में दोबारा स्वीकार किया है।