फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: चुनाव प्रचार में उतरेंगे मोदी, तीन और चार फरवरी को होगी रैली

Wed, 29 Jan 2020 05:08 PM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव में मतदान के लिए एक हफ्ते का समय बचा है, सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक रही है। अब भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार में उतारने जा रही है। मोदी तीन फरवरी को पूर्वी दिल्ली और चार फरवरी को द्वारका में रैली संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन

हालांकि, अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज नेता पहले ही प्रचार में जुटे हुए हैं। पीएम मोदी ने अभी तक किसी रैली को संबोधित नहीं किया है। बजट के बाद उन्हें चुनाव प्रचार में उतारा जाएगा। 
 
8 फरवरी को मतदान

बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतों की गणना के बाद नतीजे आएंगे। नामांकन के बाद अब उम्मीदवारों का प्रचार अभियान जोरों पर है। जगह-जगह रोड शो निकाले जा रहे हैं। आप जहां बिजली पानी मुफ्त जैसे अपने कामों को गिनाकर वोट मांग रही है, वहीं भाजपा का जोर अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के केंद्र के फैसले को भुनाने पर है। इसके अलावा नागरिकता कानून मुद्दा भी उसकी लिस्ट में शामिल है। वहीं कांग्रेस मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की पुरजोर कोशिश में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें