मनमोहन करेंगे रैली
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंगलवार चार फरवरी को दिल्ली के राजौरी गार्डन में रैली करेंगे।
प्रवेश बोले, अपने बयान पर कायम हूं
सीएम केजरीवाल को आतंकी बताने के मुद्दे पर प्रवेश वर्मा ने कहा- बहुत सोच-विचार कर मैंने ये बयान दिया था। मुझे नहीं लगता कि मैंने कोई गलती की है। अगर दिल्ली के सीएम प्रधानमंत्री के बारे में कुछ गलत बोलेंगे तो केजरीवाल बारे में जितना भी कहा जाए वो कम होगा।
कोंडली में सीएम अरविंद केजरीवाल का रोड शो
दिल्ली के कड़कड़डूमा में पीएम मोदी की रैली:
अनुराग ठाकुर बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नही
भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं। वोट का प्रयोग सही तरह से करें और बुलेट पर बैलट भारी पड़े ऐसा होना चाहिए।
बसपा उम्मीदवार आप में पहुंचा
करावल नगर में बसपा उम्मीदवार नाथूराम कश्यप ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। बता दें कि दिल्ली में आज ही मायावती की पहली रैली हुई थी।
आप का पलटवार
वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा- इस तरह का काम देश की राजधानी में हो रहा है, जहां केंद्र सरकार बैठती है, चुनाव आयोग की मौजूदगी है। किसी केंद्रीय मंत्री को इस तरह की भाषा के इस्तेमाल की इजाजत कैसे दी जा सकती है? अगर अरविंद केजरीवाल आतंकी हैं तो मैं भाजपा को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती देता हूं।
केंद्रीय मंत्री व भाजपा दिल्ली प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- केजरीवाल मासूम बनकर कह रहे हैं कि क्या मैं आतंकी हूं? आप आतंकी हैं और इसके अनगिनत सबूत हैं। आपने खुद कहा है कि आप अराजक हैं। अराजक और आतंकवादी में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है।
बसपा प्रमुख मायावती की जनसभा
बसपा प्रमुख मायावती ने तालकटोरा स्टेडियम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमला बोला। इसी के साथ उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे पूंजीपतियों से पैसा लेकर चुनाव जीतते हैं। मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी अपने दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हमारी किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं है।
भाजपा व केंद्र सरकार पर बरसते हुए मायावती ने कहा कि देश में मुस्लिमों का जीना मुश्किल हो गया है, बाकी अल्पसंख्यकों की हालत भी ठीक नहीं है। पूंजीपतियों से पैसा लेकर ये (आप-भाजपा-कांग्रेस) चुनाव जीतते हैं। एससी-एसटी एक्ट को प्रभावहीन बना दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के विकासपुरी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा-
दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र, चुनाव आयोग और दिल्ली सरकार से 11 लोगों की अपील का जवाब दाखिल करने को कहा जिनका नई दिल्ली सीट से नामांकन नहीं हो पाया था। मामले की सुनवाई अब 6 फरवरी को होगी।
इनका कहना है कि अरविंद केजरीवाल के नामांकन में देरी के चलते उनका नामांकन नहीं हो सका। इसी को लेकर इन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर केजरीवाल पर हमला बोला, उन्होंने कहा केजरीवाल जी, आपके झूठे वादों की लिस्ट इतनी लंबी है कि खत्म ही नहीं होती.. आपने दिल्ली मे यूरोप जैसी सड़कें बनाने का वादा किया था। लेकिन आपने दिल्ली की सड़कों का बुरा हाल कर दिया।
सड़क में गड्डे नहीं है,गड्डों मे सड़के है।
दिल्ली की जनता आपको इन सड़कों पर आने की चुनौती दे रही है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का द्वारका में रोड शो। द्वारका विधानसभा से विनय कुमार मिश्रा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार है।
कपिल मिश्रा, मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार ने कहा दिल्ली में वाहनों को आग लगाई गई और पुलिस के साथ मारपीट की गई। इसके पीछे आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस हैं। अरविंद केजरीवाल जिन्ना की राजनीति कर रहे है, आम आदमी पार्टी का नया नाम मुस्लिम लीग होना चाहिए।
करोल बाग से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चांदोलिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विशेष रवि द्वारा साल 2013, 2015 के चुनावी हलफनामे में उनके द्वारा दी गई शैक्षिक योग्यता अलग-अलग हैं। मैंने इसके लिए रिटर्निंग ऑफिसर से शिकायत की है। .
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। भाजपा की ओर से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैदान में उतर रहे हैं। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में दिग्गजों के बीच धुआंधार घमासान देखने को मिलेगा। बड़े-बड़े नेता जनसभाओं के जरिए भीड़ जुटाकर ताकत का अहसास कराएंगे।
आज से बड़े नेताओं की रैलियों का सिलसिला शुरू हो रहा है। एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी प्रचार में उतरेंगे तो दूसरी तरफ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। आम आदमी पार्टी की ओर से केजरीवाल समेत अन्य शीर्ष नेता प्रचार में जुटे हुए हैं।