फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Elections 2020: ईवीएम में बंद प्रत्याशियों की किस्मत, 61.46% हुआ मतदान, 11 को फैसला

Sat, 08 Feb 2020 10:08 PM IST
गौरव पाण्डेय चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। 13,750 केंद्रों पर वोटिंग हुई। कई पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखीं। दिल्ली के शाहीन बाग में मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, नई दिल्ली सीट पर सबसे कम मतदान हुआ।सीएम केजरीवाल ने परिवार के साथ मतदान किया।  
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 लाइव वोटिंग अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:01 PM, 08-Feb-2020

आठ बजे के बाद तक लगी रही कतारें

छिटपुट घटनाओं के बीच 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनावी दंगल में उतरे 672 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। चुनाव आयोग के मुताबिक 61.46 फीसदी मतदान हुआ। रात साढ़े 8 बजे तक कई पोलिंग स्टेशनों पर मतदाता कतार में लगे थे। ऐसे में वोटिंग का आंकड़ा बढ़ सकता है। अब तक 2015 में सर्वाधिक 67 फीसदी मतदान हुआ था। 

एक कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत
कुछ जगहों पर वीवीपैट से जुड़ी परेशानियाें के कारण हंगामा हुआ। बाबरपुर इलाके में पोलिंग बूथ पर तैनात कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह ने बताया, इस बार सिर्फ 1.09 फीसदी मशीनों में दिक्कत हुई। 43-43 बैलेट व कंट्रोल यूनिट और 137 वीवीपैट बदली गईं।

ईवीएम की सुरक्षा के लिए केजरीवाल ने की बैठक
मतदान के बाद देर रात तक कर्मचारी ईवीएम जमा कराने स्ट्रांग रूम पहुंचते रहे। वहीं, केजरीवाल ने ईवीएम की सुरक्षा निगरानी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इसमें डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, संजय सिंह और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर शामिल हुए। दूसरी ओर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दिल्ली के सातों भाजपा सांसदों और चुनाव प्रभारियों से चर्चा की।

08:02 PM, 08-Feb-2020

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का दावा

 
 

07:29 PM, 08-Feb-2020

अमित शाह ने बुलाई बैठक

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के भाजपा सांसदों की आज रात 8.30 बजे बैठक बुलाई। दिल्ली चुनाव के प्रभारी और सहप्रभारी भी शामिल होंगे। 
 
 

05:34 PM, 08-Feb-2020

शाम पांच बजे तक 52.91 फीसदी मतदान

शाम पांच बजे तक 52.91 फीसदी मतदान। मतदान शाम 6 बजे खत्म हो जाएगा। हालांकि लाइन में लगे वोटर अपनी बारी आने तक वोट करते रहेंगे। 
 
नॉर्थ वेस्ट 53.21
नॉर्थ ईस्ट 63.4
साउथ 50.36
सेंट्रल 53.18
साउथ वेस्ट 50.23
ईस्ट 57.29
वेस्ट 56.33
नॉर्थ 54.37
नई दिल्ली 44.29
शाहदरा 57.85
साउथ ईस्ट 51.66


नई दिल्ली में सबसे कम करीब 44 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं सबसे ज्यादा उत्तर-पूर्व में हुआ है। यहां पर मुस्लिम बहुल इलाके शाहदरा, सीलमपुर, भजनपुरा, बाबरपुर, जाफराबाद हैं। 

विज्ञापन
04:43 PM, 08-Feb-2020

गिरिराज सिंंह की सफाई 

वोटरों को पैसा बांटने के आम आदमी पार्टी के आरोप पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- मैं दुकान में कुछ खरीदने गया था। दुकानदार मेरा परिचित है। बिहारी बनाम गैर बिहारी मुद्दे को हवा देने के लिए ये मामला उठाया गया है।   
 
 

04:04 PM, 08-Feb-2020

LIVE: Delhi में जारी है Voting, दिग्गजों ने भरा जीत का दम


04:01 PM, 08-Feb-2020

तीन बजे तक कुल मतदान 45.23 प्रतिशत  

उत्तर पश्चिम दिल्ली 45.87
उत्तर पूर्व दिल्ली 50.75
दक्षिण दिल्ली 43.09
सेंट्रल दिल्ली 41.76
दक्षिण पश्चिम दिल्ली 42.23
पूर्वी दिल्ली 46.02
पश्चिमी दिल्ली 42.54
उत्तरी दिल्ली 45.44
नई दिल्ली 40.63
शाहदरा 46.84
दक्षिण पूर्व दिल्ली 42.47

 

03:57 PM, 08-Feb-2020

प्रकाश करात ने डाला वोट 

सीपीआई-एम नेता प्रकाश करात ने संचार भवन मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 
 

03:16 PM, 08-Feb-2020

दोपहर तीन बजे तक 30.18 प्रतिशत मतदान

दोपहर तीन बजे तक दिल्ली में कुल 30.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किए गए।

03:12 PM, 08-Feb-2020

आरजे नावेज ने किया मतदान

जामिया नगर स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए आरजे नावेद पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि पांच साल में एक बार ऐसा मौका मिलता है जिसमें आप ये साबित कर सकते हैं कि सरकार आपकी मर्जी से बनी है। इसलिए सारे काम छोड़कर वोट करें, लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।  

03:10 PM, 08-Feb-2020

प्रणब मुखर्जी ने किया मतदान

नई दिल्ली विधानसभा सीट के कमराज लेन स्थित पोलिंग बूथ पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मतदान किया। 
 

02:34 PM, 08-Feb-2020

चुनाव आयोग की शाम 6.30 बजे बैठक

चुनाव आयोग की शाम 6.30 बजे सीईओ दफ्तर पर बैठक होगी। प्रेस कांफ्रेंस को उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन और सीईओ दिल्ली व आईसीटी निदेशक कौशल पाठक संबोधित करेंगे। 
 

02:09 PM, 08-Feb-2020

दो बजे तक 28 फीसदी मतदान

उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिले में 34.82 फीसदी मतदान
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 23.25 फीसदी मतदान

 

01:16 PM, 08-Feb-2020

प्रियंका-रॉबर्ट वाड्रा और बेटे ने मतदान किया

लोधी एस्टेट में वोट डालने पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा। पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे ने भी डाला वोट। रेहान वाड्रा ने कहा, मतदान करके बहुत खुश हूं, मैं दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में देखना चाहता हूं।  

 

01:11 PM, 08-Feb-2020

एक बजे तक 19 फीसदी मतदान

शाहदरा जिले में 23.06 फीसदी मतदान
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 10.10 फीसदी मतदान
विश्वास नगर में अबतक 30 फीसदी मतदान
घोंडा में 31 फीसदी मतदान

 

12:51 PM, 08-Feb-2020

अरविंद केजरीवाल ने कहा

दिल्ली का खूब विकास करना है, दिल्लीवाले वोट जरूर दें। भगवान भाजपा वालों को भी आशीर्वाद दे। 

12:39 PM, 08-Feb-2020

पुलिस और अर्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च

दिल्ली के बृजपुरी में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया। ज्वाइंट सीपी आलोक कुमार ने कहा कि मतदान के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। जवान इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे हैं। 
 

12:18 PM, 08-Feb-2020

मतदान की रफ्तार धीमी 

-दोपहर 12 बजे तक 15.69 फीसदी वोटिंग। 
-तुगलकाबाद में अबतक सबसे ज्यादा 23.50 फीसदी मतदान
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिले में 19.85 फीसदी
-नजफगढ़ में 19.57 फीसदी 
-सबसे कम सेंट्रल दिल्ली में 12.52 फीसदी मतदान  

 

12:13 PM, 08-Feb-2020

मॉडल टाउन के पोलिंग बूथ 127 पर मशीन खराब

मॉडल टाउन के पोलिंग बूथ 127 पर मशीन खराब होने की सूचना। यहां से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा मैदान में हैं। 


 

11:34 AM, 08-Feb-2020

केजरीवाल पूजा करने गए थे, या हनुमान जी को अशुद्ध करने?: तिवारी

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने हनुमान मंदिर में केजरीवाल द्वारा की गई पूजा को लेकर कहा कि केजरीवाल पूजा करने गए थे, या हनुमान जी को अशुद्ध करने? उन्होंने एक हाथ से जूता उतारकर, उसी हाथ से माला लेकर... क्या कर दिया? मनोज तिवारी ने कहा कि जब नकली भक्त आते हैं तो यही होता है। मैंने पंडित जी को बताया, उन्होंने बहुत बार हनुमान जी को धोया।
 

11:32 AM, 08-Feb-2020

प्रियंका गांधी वाड्रा ने की मतदाताओं से अपील

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मतदाताओं से अपील की है कि सभी को बाहर आकर वोट देना चाहिए। यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। आलसी मत बनो। 
 

11:24 AM, 08-Feb-2020

11 बजे तक 11.84 फीसदी मतदान

दिल्ली में सुबह 11 बजे तक 13.92 फीसदी मतदान हुआ है। शहादरा जिले में अब तक सबसे ज्यादा 14.97 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं, सबसे कम 9.09 फीसदी मतदान नई दिल्ली जिले में हुआ है। 

11:24 AM, 08-Feb-2020

सोनिया गांधी ने निर्वाण भवन में किया मतदान

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्वाण भवन में अपना वोट डाला। उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं, जो लोधी एस्टेट के बूथ नंबर 14 और 116 पर अपना वोट डालेंगी। 
 

11:04 AM, 08-Feb-2020

राहुल गांधी ने किया मतदान

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने औरंगजेब रोड के पोलिंग बूथ नंबर 81 और 82 पर मतदान किया। 
 
 

11:02 AM, 08-Feb-2020

11 बजे तक 7.29 फीसदी मतदान

दिल्ली में सुबह 11 बजे तक 7.29 फीसदी मतदान हुआ है। शहादरा जिले में अब तक सबसे ज्यादा 8.00 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं, सबसे कम 5.19 फीसदी मतदान उत्तरी दिल्ली जिले में हुआ है। 

10:43 AM, 08-Feb-2020

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया मतदान

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने निर्माण भवन में मतदान किया। 

10:41 AM, 08-Feb-2020

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने किया मतदान

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने केंद्रीय विद्यालय में अपना वोट डाला। 
 

10:40 AM, 08-Feb-2020

हरदीप सिंह पुरी ने किया मतदान

नागरिक उड्डयन और आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

10:40 AM, 08-Feb-2020

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने डाला वोट

अभिनेत्री तापसी पन्नू भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए पोलिंग बूथ पहुंचीं। इस दौरान उनके माता-पिता और बहन भी साथ नजर आईं।

10:22 AM, 08-Feb-2020

दूल्हे ने लाइन में लगकर परिवार के साथ डाला वोट

दिल्ली में मतदान चल रहा है, शकरपुर के एमसीडी प्राइमरी स्कूल में एक पोलिंग बूथ पर एक दूल्हे ने भी लाइन में लगकर अपने परिवार के साथ वोट डाला। 
 

10:16 AM, 08-Feb-2020

10 बजे तक 5.64 फीसदी मतदान

दिल्ली में सुबह 10 बजे तक मतदान की रफ्तार धीमी दिखाई दे रही है। 10 बजे तक 5.64 फीसदी मतदान हुआ है। साउथ दिल्ली जिले में अब तक सबसे ज्यादा 6.71 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं, सबसे कम 4.61 फीसदी मतदान पश्चिमी दिल्ली जिले में हुआ है। 

10:16 AM, 08-Feb-2020

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पत्नी के साथ किया मतदान

दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया ने पांडव नगर के एमसीडी स्कूल में अपना वोट डाला।
 

10:14 AM, 08-Feb-2020

चुनाव अधिकारी की मौत

उत्तर पूर्वी दिल्ली में चुनाव अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से पोलिंग बूथ के अंदर मौत हो गई है। बाबरपुर प्राइमरी स्कूल में चुनाव अधिकारी की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक व्यक्ति का नाम उमेश कुमार है। जिसकी उम्र 50 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

09:48 AM, 08-Feb-2020

सीएम केजरीवाल ने किया मतदान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजपुर रोड सिविल लाइन्स के पोलिंग बूथ पर परिवार के साथ मतदान किया। मतदान के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं सभी से, विशेषकर महिलाओं से, आज वोट डालने की अपील करता हूं। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली के लोग किए गए काम के आधार पर मतदान करेंगे। मुझे उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी तीसरी बार सत्ता में वापस आएगी। 

09:48 AM, 08-Feb-2020

सीएम केजरीवाल परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजपुर रोड सिविल लाइन्स के पोलिंग बूथ पर परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। उनके साथ पत्नी-बेटा और माता-पिता के साथ मतदान करने पहुंचे हैं। 

09:43 AM, 08-Feb-2020

मीनाक्षी लेखी ने डाला वोट

भारतीय जनता पार्टी की सांसद मीनाक्षी लेखी ने साउथ एक्सटेंशन पार्ट -2 के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 

09:38 AM, 08-Feb-2020

राघव चड्ढा ने डाला वोट

रजिंदर नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राघव चड्ढा बाल विद्या मंदिर पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे। 

 

09:38 AM, 08-Feb-2020

सुबह नौ बजे तक दिल्ली में 3.66 प्रतिशत मतदान

सुबह नौ बजे तक दिल्ली में 3.66 प्रतिशत मतदान हुआ। अभी मतदान की रफ्तार धीमी है, लेकिन बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगीं हैं। 

09:27 AM, 08-Feb-2020

नई दिल्ली सीट पर बूथ संख्या 114 पर ईवीएम खराब

नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के सरदार पटेल विद्यालय के बूथ संख्या 114 पर ईवीएम खराब हो गई। जिससे मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। 
 

09:22 AM, 08-Feb-2020

हम 50 से ज्यादा सीटों पर सरकार बनाएंगे: तिवारी

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने यमुना विहार में मतदान करने से पहले घर में पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। हम 50 से ज्यादा सीटों पर सरकार बनाएंगे। 

09:19 AM, 08-Feb-2020

यमुना विहार में C10 ब्लॉक बूथ पर ईवीएम खराब

वहीं, यमुना विहार में C10 ब्लॉक बूथ पर ईवीएम में तकनीकी समस्या के कारण अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है। घटनास्थल पर चुनाव आयोग की तकनीकी टीम। 
 

09:16 AM, 08-Feb-2020

स्वाति मालीवाल ने भी सिवाल लाइंस के पोलिंग बूथ पर डाला वोट

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी सिवाल लाइंस के पोलिंग बूथ में सुबह सवेरे वोट डाला। 

09:15 AM, 08-Feb-2020

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने पत्नी के साथ डाला वोट

ग्रेटर कैलाश के पोलिंग स्टेशन पर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल पत्नी माला बैजल के साथ मतदान करने पहुंचे। यहां से आम आदमी पार्टी ने सौरव भारद्वाज को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी शिखा राय और कांग्रेस के सुखबीर पवार से है।
 

09:14 AM, 08-Feb-2020

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने किया मतदान

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्माण भवन में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने मतदान किया। उनके साथ आरएसएस के वरिष्ठ नेता राम लाल ने भी वोटिंग की। इस सीट से दिल्ली सीएम और निर्वाचन क्षेत्र से विधायक अरविंद केजरीवाल मौदान से उतरे हैं। भाजपा के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल ने सीएम के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। 
 

08:53 AM, 08-Feb-2020

अलका लांबा ने मतदान किया

दिल्ली की चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा ने मतदान केंद्र संख्या 161 पर टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में अपना वोट डाला। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के प्रहलाद सिंह साहनी और भाजपा की सुमन गुप्ता से है।
 

08:50 AM, 08-Feb-2020

डॉ. हर्षवर्धन ने मां के साथ किया मतदान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन अपनी मां के साथ कृष्णा नगर के रतन देवी पब्लिक स्कूल में वोट डालने पहुंचे, बीजेपी के अनिल गोयल और कांग्रेस के अशोक वालिया यहां से AAP के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार एसके बग्गा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

 

08:46 AM, 08-Feb-2020

जस्टिस आर भानुमति ने किया मतदान

जस्टिस आर भानुमति तुगलक क्रेसेंट के एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्युमैनिटीज एजुकेशन स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया

08:34 AM, 08-Feb-2020

कपिल मिश्रा ने वोट डाला

दिल्ली के मॉडल टाउन से भाजपा से उम्मीदवार और मौजूदा विधायक कपिल मिश्रा ने वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि राजतिलक की तैयारी करो, भगवाधारी आ रहे हैं। 

08:30 AM, 08-Feb-2020

केजरीवाल ने की लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की है। उन्होंने लिखा कि वोट डालने ज़रूर जाइए सभी महिलाओं से ख़ास अपील - जैसे आप घर की ज़िम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की ज़िम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने ज़रूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें। पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।
 

08:28 AM, 08-Feb-2020

गृहमंत्री अमित शाह ने की अपील

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि दिल्ली को स्वच्छ हवा, स्वच्छ पीने का पानी और हर गरीब को अपना घर देकर इसे विश्व की सबसे अच्छी राजधानी सिर्फ एक दूरदर्शी सोच व मजबूत इरादों वाली सरकार ही बना सकती है। मैं दिल्ली की जनता से अपील करता हूं कि झूठ और वोटबैंक की राजनीति से दिल्ली को मुक्त करने के लिए मतदान अवश्य करें।
 

08:25 AM, 08-Feb-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की अपील

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा-दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।
 

08:20 AM, 08-Feb-2020

भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने किया मतदान

भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने मटियाला विधानसभा क्षेत्र के मटियाला गांव के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बीजेपी और कांग्रेस ने राजेश गहलोत और सुमेश शोकन को चुनाव मैदान से उतारा है। AAP के गुलाब सिंह यादव मटियाला से मौजूदा विधायक और पार्टी के उम्मीदवार हैं। मतदान के बाद प्रवेश वर्मा ने कहा कि 20 साल से दिल्ली में विकास नहीं हुआ है। 
 

08:17 AM, 08-Feb-2020

राम माधव ने करोल बाग में डाला वोट

भारतीय जनता पार्टी के नेता राम माधव करोल बाग विधानसभा क्षेत्र के झंडेवालान इलाके में एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। AAP ने यहां से अपने मौजूदा विधायक विशेष रवि को मैदान में उतारा है। भाजपा के योगेंद्र चंदोलिया और कांग्रेस के गौरव धनक यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।
 

08:17 AM, 08-Feb-2020

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया मतदान

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तुगलक क्रेसेंट के एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्युमैनिटीज एजुकेशन स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि मतदान हर नागरिक का मूल अधिकार है। इसमें अपना योगदान देना आवश्यक है।

08:10 AM, 08-Feb-2020

शाहीन बाग में मतदाताओं की लंबी लाइन

पिछले करीब दो महीने से शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच मतदान के लिए आज सुबह से ही आस-पास के पोलिंग बूथ पर लोगों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। ओखला के शाहीन बाग में शाहीन पब्लिक स्कूल में एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार लगी है। AAP के अमानतुल्ला पार्टी के मौजूदा विधायक और 2020 के उम्मीदवार हैं, वह कांग्रेस के परवेज हाशमी और भाजपा के ब्रह्म सिंह बिधूड़ी मैदान में हैं।
 

08:05 AM, 08-Feb-2020

दिल्ली को मिलेगा 'साफ हवा, साफ पानी और साफ व्यवहार: डॉ. अनिल गोयल

मतदान करने पहुंचे कृष्णा नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल गोयल ने वोट डालने से पहले कहा कि मुझे भरोसा है कि अगले पांच साल में दिल्ली को 'साफ हवा, साफ पानी और साफ व्यवहार' मिलेगा।

08:03 AM, 08-Feb-2020

सभी 70 सीटों पर मतदान शुरू

सुबह आठ बजते ही राजधानी दिल्ली की सभी 70 सीटों पर मतादन शुरू हो गया। 

07:54 AM, 08-Feb-2020

पोलिंग बूथ पहुंचने लगे मतदाता

नई दिल्ली विधानसभा के निर्माण भवन और तुगलक रोड के पोलिंग बूथों पर मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। मतदाता सुबह आठ बजे से पहले ही यहां पहुंचने लगे हैं।

07:50 AM, 08-Feb-2020

झंडेवालान में पोलिंग बूथ पर लगी वोटरों की लाइन

करोल बाग विधानसभा के झंडेवालान इलाके में सुबह आठ बजे से पहले ही वोटरों का आना शुरू हो गया। मतदान शुरू होने से पहले ही अच्छी-खासी संख्या में वोटर बूथ पर पहुंचने लगे। यहां से आप के विशेष रवि, भाजपा के योगेंद्र चंदोलिया और कांग्रेस के गौरव धनक उम्मीदवार हैं।
 

07:46 AM, 08-Feb-2020

बेहतर शिक्षा के लिए वोट करेगी दिल्ली: मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और पटपड़गंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया सुबह सवेरे मतदान के लिए मयूर विहार फेज-2 पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की जनता बेहतर शिक्षा और अपने बच्चों के भविष्य के लिए मतदान करेगी।

 

07:43 AM, 08-Feb-2020

गौतम गंभीर ने भी की मतदान की अपील

वहीं पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने अपने ट्वीट में लिखा, मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं है यह हमारी शक्ति है। मैं हर दिल्लीवासी और विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे अपने मतदान के अधिकार का उपयोग करें और लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में भाग लें।
 

07:06 AM, 08-Feb-2020

 पीयूष गोयल और गौतम गंभीर ने की मतदान करने की अपील

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्वीट में लिखा, दिल्ली में आज होने जा रहे चुनावों में एक ईमानदार, पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त, और जनहित को समर्पित सरकार चुनने के लिए वोट करें।वोट देना आपका अधिकार है, आपका एक वोट देश के लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करेगा। स्वयं वोट दें व अपने मित्रों तथा संबंधियों को भी वोट देने को प्रेरित करें।
 

06:46 AM, 08-Feb-2020

तजिंदर बग्गा पहुंचे गुरुद्वारा

अब से थोड़ी देर बाद दिल्ली में मतदान शुरू होने वाला है। अपनी जीत की कामना करने के लिए नेता धार्मिक स्थलों पर पहुंच रहे हैं। आज सवेरे हरि नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने फतेह नगर गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका।
 

 

05:47 AM, 08-Feb-2020

सुबह चार बजे से मेट्रो सेवा शुरू

दिल्ली में आज होने वाले मतदान के मद्देनजर सुबह चार बजे से मे़ट्रो सेवा शुरू हो गई है। मतदान कर्मियों और अन्य लोगों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मेट्रो ने आज यह सेवा शुरू की है। ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर सुबह छह बजे तक चलेंगी और उसके बाद सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।

03:48 AM, 08-Feb-2020

Delhi Elections 2020: ईवीएम में बंद प्रत्याशियों की किस्मत, 70 सीटों के लिए 61.46% मतदान, 11 को फैसला

दिल्ली के मतदाता आज अपने वोट की ताकत दिखाने के लिए सड़कों पर निकलेंगे। मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर 5 साल के लिए नई सरकार चुनेंगे। इस दौरान मतदाताओं की नजर आम आदमी पार्टी (आप), भाजपा व कांग्रेस की ताकत और कमजोरी पर रहेगी। मतदान सुबह 8 से शाम 6 बजे तक 13750 केंद्रों पर होगा।

मतदाताओं के मन पर छाने के लिए तीनों दलों ने बीते एक माह में चुनाव प्रचार के दौरान कई तरह के सियासी दांव चले। अपनी सियासी चालों से आप हैट्रिक लगाना चाह रही है, जबकि 21 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर रही भाजपा दिल्ली फतह करने की तैयारी में है। कांग्रेस भी सात साल बाद दोबारा सत्ता हासिल करने की होड़ में है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें