04:28 PM, 25-Jan-2020
भाजपा ने सीएए, एनआरसी का मुद्दा उठाकर दिल्लीवालों को नाराज किया : गोपाल राय
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली सकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी का मुद्दा उठाकर दिल्ली के लोगों को नाराज किया है और यह उनपर उल्टा पड़ने वाला है। गोपाल राय ने कहा कि भाजपा ने कोई काम नहीं किया है और वह ऐसे मुद्दों को उठा रही है जो भाजपा की नकारात्मकता को उजागर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से सीएए, एनआरसी का मुद्दा उठा रही है उससे लोग नाराज हो रहे हैं और यह भाजपा को बुरे रूप में दिखा रही है। जिन लोगों ने लोकसभा में भाजपा को वोट दिया वे आगामी चुनाव में आप का समर्थन कर रहे हैं।