फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: दिल्ली में तेज हुई चुनावी सरगर्मी, घोंडा विधानसभा में अमित शाह का रोड शो

Sun, 26 Jan 2020 02:51 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर भी चुनावी सरगर्मी में किसी तरह की कमी नहीं आई है। ध्वजारोहण के बाद एक बार फिर चुनावी नारेबाजी और प्रचार प्रसार शुरू हो गया है। यहां आप पढ़ते रहें चुनाव संबंधी हर खबर की लाइव अपडेट-
 
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:50 PM, 26-Jan-2020

अलका लांबा ने की स्थानीय मतदाताओं से मुलाकात

चांदनी चौक विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने गणतंत्र दिवस के दिन भी इलाके में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

02:46 PM, 26-Jan-2020

तुगलकाबाद में भाजपा प्रत्याशी की मतदाताओं के साथ बैठक

तुगलकाबाद से भाजपा उम्मीदवार विक्रम बिधुड़ी के समर्थन में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान सांसद रमेश बिधूड़ी भी मौजूद रहे। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि तुगलकाबाद में उन्होंने सबका साथ सबका विकास बैठक का आयोजन किया। इस दौरान पूर्वांचली मतदाताओं को मोदी सरकार की आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
   

01:16 PM, 26-Jan-2020

LIVE: दिल्ली में तेज हुई चुनावी सरगर्मी, घोंडा विधानसभा क्षेत्र में अमित शाह का रोड शो

घोंडा विधानसभा में अमित शाह का रोड शो
रविवार को गृहमंत्री अमित शाह घोंडा विधानसभा क्षेत्र में रोडशो करने पहुंचे। उस दौरान उनके साथ दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी भी रहे। घोंडा में भाजपा ने अजय महावत को खड़ा किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें