फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Elections 2020: स्मृति ईरानी ने आप पर बोला हमला, कहा बच्चों के हाथों में दिए पत्थर

Wed, 29 Jan 2020 10:45 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

दिल्ली चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। चुनाव प्रचार भी अपने चरम पर है। सभी पार्टियां, उम्मीदवार और स्टार प्रचारक दिल्ली की जंग के लिए तैयार हैं। हर रोज बयानबाजी से लेकर नए-नए वादों की लिस्ट आ रही है। ऐसे में आप यहां एक साथ पढ़ सकते हैं आज की चुनावी हलचल की सभी खबरें-
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:38 PM, 29-Jan-2020

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जब से आम आदमी पार्टी (आप) सरकार सत्ता में आई है, उनके नेता ऐसे लोगों का समर्थन कर रहे हैं जो देश को टुकड़ों में बाटने के नारे लगाते हैं। आप के नेेताओं ने सीलमपुर में बच्चों के हाथों में पत्थर दिए, ताकि वो दिल्ली पुलिस पर पत्थरबाजी करें। 

 

09:20 PM, 29-Jan-2020

निर्वाचन आयोग द्वारा नोटिस जारी किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा कि अगर कोई राजनीतिक पार्टी शिकायत करती है, तो निर्वाचन आयोग नोटिस जारी करता है। मेरा मानना है कि निर्वाचन आयोग को नहीं लगता कि मैने कुछ गलत कहा है। मैं नोटिस का जवाब कल दूंगा। 
 

 

07:31 PM, 29-Jan-2020

पीएम मोदी ने किया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन: कांग्रेस
 
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के युवाओं को संबोधित किए जाने को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि कैडेटों के सामने राजनीतिक बातें करना मोदी को शोभा नहीं देता और ऐसा कर उन्होंने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के एनसीसी संबोधन मामले की चुनाव आयोग को जांच करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में चुनाव चल रहा है और आचार संहिता लागू है। ऐसे में प्रधानमंत्री ने एनसीसी कैडेटों को संबोधित करते हुए जो बातें कही हैं उसके दो पहलू हैं। एक तो उन्होंने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इस पर चुनाव आयोग जरूर जांच करे।  
 

07:12 PM, 29-Jan-2020

आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली को प्रवेश वर्मा के खिलाफ शिकायत की है। आप की मांग है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 'आतंकवादी' बोलने के लिए प्रवेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।    

 
 

विज्ञापन
07:05 PM, 29-Jan-2020

केजरीवाल ने मोती नगर विधानसभा क्षेत्र में किया रोड शो।
 

05:15 PM, 29-Jan-2020

नजफगढ़ रैली मेंअमित शाह ने कहा- उन्होंने (आप) कहा था कि वे यमुना नदी का पानी साफ कर देंगे। केजरीवाल जी, आज मैं आपको चुनौती देता हूं कि अपनी कमीज उतारिए और यमुना में डुबकी लगाइए। आपको यमुना नदी की हालत का अंदाजा हो जाएगा।  
 
 

04:38 PM, 29-Jan-2020

पीएम मोदी करेंगे रैली

पीएम मोदी तीन फरवरी को पूर्वी दिल्ली और चार फरवरी को द्वारका में चुनावी रैली करेंगे।  
 
 

04:32 PM, 29-Jan-2020

अकाली दल और भाजपा फिर एक साथ

दिल्ली में फिर शिरोमणि अकाली दल और भाजपा एक साथ आए। जेपी नड्डा और सुखबीर बादल के बीच मुलाकात में हुआ फैसला। जल्द करेंगे एलान। इससे पहले अकाली दल ने सीएए का विरोध करते हुए भाजपा के साथ चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया था।  
 
 

02:29 PM, 29-Jan-2020

चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कथित विवादित बयान देने के मामले में पश्चिम दिल्ली से भाजपा के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। आयोग ने नोटिस में वर्मा के बयान से चुनाव आचार संहिता का प्रथम दृष्टया उल्लंघन होने के आधार पर जवाब तलब किया है। उन्हें गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक आयोग के समक्ष अपना जवाब देने को कहा गया है। बता दें कि आयोग ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी एक जनसभा में विवादित नारे लगवाने के मामले में मंगलवार को नोटिस जारी कर गुरुवार, 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा था।


 

01:48 PM, 29-Jan-2020

दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान पर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने एफआईआर दर्ज की है। उनपर यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ करप्शन के तहत की गई है। 


 

01:06 PM, 29-Jan-2020

चुनाव आयोग की केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा पर सख्त कार्रवाई, भाजपा से दोनों को स्टार प्रचारक सूची से हटाने को कहा। वहीं, दिल्ली भाजपा प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि चुनाव आयोग ने जो भी इनके बारे में कहा है उसपर पार्टी संज्ञान लेगी। 
 

12:09 PM, 29-Jan-2020

साइना नेहवाल करेंगी भाजपा के लिए प्रचार

दिल्ली चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। आज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भाजपा में शामिल हुईं और वह दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार भी करेंगी। 
 

11:45 AM, 29-Jan-2020

भाजपा प्रचारकों पर केजरीवाल का हमला

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार लिए आए भाजपा के नेताओं पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के 200 सांसद, 70 मंत्री और 11 मुख्यमंत्री, आप लोग प्रचार के लिए दिल्ली आ रहे हैं। दिल्लीवासियों ने पांच साल में खूब मेहनत से दिल्ली को संवारा है। उनकी मेहनत का अपमान मत करना। अतिथि देवो भव:। आपके लिए दिल्ली दर्शन का आयोजन किया है। अक्षरधाम, लोटस टेम्पल आदि का आनंद लीजिएगा।

11:10 AM, 29-Jan-2020

केजरीवाल करेंगे चार रोड शो

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली के रजिंदर नगर, हरि नगर, शकूर बस्ती और मोती नगर में रोड शो कर जनता से आप उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।
 

11:08 AM, 29-Jan-2020

अमित शाह और जेपी नड्डा की तीन-तीन रैलियां

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह आज दिल्ली में तीन-तीन चुनावी रैलियां कर भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोटों की अपील करेंगे। 
 

10:59 AM, 29-Jan-2020

चुनाव आयोग को आज ज्ञापन सौंपेंगे आप नेता

भाजपा नेताओं द्वारा दिल्ली के सरकारी स्कूलों के फर्जी वीडियो को वायरल करने के खिलाफ आज दोपहर एक बजे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और पंकज गुप्ता चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपेंगे।

10:50 AM, 29-Jan-2020

प्रवेश वर्मा को धमकी भरा कॉल

सांसद प्रवेश वर्मा ने बुधवार सुबह ट्वीट किया कि उन्हें रवांडा से एक धमकी भरा फोन कॉल आया, जिसके खिलाफ वो पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।
 

10:34 AM, 29-Jan-2020

चुनावी हलचल: स्मृति ईरानी ने आप पर बोला हमला, कहा- देश विरोधी ताकतों का किया समर्थन

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को बोला आतंकवादी
प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के मादीपुर में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करते हुए कहा है कि केजरीवाल अगर जीतकर आए तो मादीपुर की सड़कें शाहीन बाग बन जाएंगी। दिल्ली में केजरीवाल जैसे नटवरलाल और आतंकवादी छिपे हुए हैं, उन्हें बाहर निकालना है। प्रवेश वर्मा ने आगे बोला कि, कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ें या दिल्ली में केजरीवाल जैसे आतंकवादी से। उन्होंने कहा कि, सीएम केजरीवाल आतंकवादी हैं और अगर अपनी बहन-बेटियों को बचाना है तो उन्होंने भगाना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें