फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: शाहीन बाग से लेकर नागरिकता कानून का शोर...शाह का विपक्ष पर हमला

Thu, 23 Jan 2020 07:50 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, सभी पार्टियां अपने-अपने वोट बैंक को साधने में जुट गई हैं। प्रचार-प्रसार का दौर भी जोर शोर से शुरू हो चुका है। ऐसे में यहां पढ़ें दिल्ली के चुनावी हलचल की हर छोटी-बड़ी खबर, जो आपको समय-समय पर आनी वाली खबरों से लगातार अपडेट करेगी-
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:49 PM, 23-Jan-2020

मटियाला रैली के बाद अमित शाह ने उत्तमनगर में रोड शो भी किया।
 

 

07:27 PM, 23-Jan-2020

मटियाला में चुनावी रैली में भाजपा नेता व गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। इस दौरान उन्होंने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक, अनुच्छेद 370 शाहीन बाग और दिल्ली में हुई हिंसा का जिक्र किया। खासतौर पर उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया। 

उन्होंने कहा, राहुल बाबा एंड कंपनी तैयार थी, उन्होंने तुरंत विरोध किया और कहा कि अनुच्छेद 370 को मत हटाओ, खूनखराबा होगा। ये मोदी सरकार है एक भी गोली नहीं चली और अब जम्मू-कश्मीर पूरी तरह भारत का हिस्सा है।   
 




 

05:15 PM, 23-Jan-2020

अरविंद केजरीवाल ने मटियाला, उत्तम नगर और विकासपुरी में किया रोड शो। 
 
 

विज्ञापन
03:44 PM, 23-Jan-2020

मॉडल टाउन से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने कहा- दिल्ली में कई जगहों पर मिनी पाकिस्तान बन चुका है। कई जगहों पर शाहीन बाग बना दिया गया है। जब-जब पाकिस्तान खड़ा करने की कोशिश हुई है, तब-तब हिंदुस्तान खड़ा हुआ है। 
 
 

03:18 PM, 23-Jan-2020

हमने किया सीएए का विरोध: केजरीवाल 

अरविंद केजरीवाल ने कहा- हमारी पार्टी ने हमेशा संशोधित नागरिकता कानून का विरोध किया है।  हमने इसका संसद में भी विरोध किया। मैंने हर रैली और इंटरव्यू में इसका विरोध  किया। लेकिन मुझे उम्मीद है कि दिल्ली का चुनाव यहां के मुद्दों पर ही लड़ा जाएगा। 


 

विज्ञापन
12:35 PM, 23-Jan-2020

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा ने नीतीश कुमार को जवाब देते हुए कहा कि मेरा इरादा उन्हें चोट पहुंचाने का नहीं था। मैं केवल पार्टी की वैचारिक स्पष्टता चाहता हूं। मैं नीतीश कुमार के इस कथन का स्वागत करता हूं कि पार्टी में चर्चा की जगह है। मैं भी इस मुद्दे पर ऐसा ही चाहता था।
 



 

 

11:07 AM, 23-Jan-2020

कपिल मिश्रा ने किया ट्वीट

कपिल मिश्रा बोले, 8 फरवरी को भारत-पाक मुकाबला

मॉडल टाउन से भाजपा के उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने गुरुवार को ट्वीट किया कि आठ फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। इस ट्वीट पर सियासी घमासान और बढ़ सकता है।
 

 

11:04 AM, 23-Jan-2020

जदयू महासचिव को नीतीश ने दिया जवाब

दिल्ली में भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर सवाल उठाने वाले जदयू महासचिव पवन वर्मा को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जवाब दिया है। पवन की चिट्ठी के जवाब में नीतीश ने कहा कि अगर किसी को दिक्कत है तो उसे पार्टी के बैठकों में मुद्दा उठाना चाहिए, लेकिन सार्वजनिक रूप से ऐसे बयान चौंकाने वाली बात है।  उन्होंने पार्टी महासचिव पवन वर्मा के बारे में कहा कि मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है, वो जिसे चाहें उस पार्टी को ज्वाइन कर सकते हैं। 
 

 

10:23 AM, 23-Jan-2020

दिल्ली चुनाव: शाहीन बाग से लेकर नागरिकता कानून का शोर...शाह का विपक्ष पर हमला

केजरीवाल का रोड शो

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के मद्देनजर गुरुवार को मटियाला विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर लोगों को संबोधित किया।
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें