फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: मैदान में उतरे कांग्रेस के दिग्गज, मनमोहन सिंह की पहली रैली आज

Tue, 04 Feb 2020 11:50 AM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डॉ. मनमोहन सिंह
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अब माहौल गर्म होता नजर आ रहा है। चुनावी माहौल में अबतक ठंडी दिख रही कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी करने के बाद अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस की तीन बड़ी रैलियां होने वाली है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह रजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र में रैली कर जनता को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन

 

उनके अलावा दिल्ली में आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी रैली करेंगे। शाम चार बजे जंगपुरा और छह बजे संगम विहार में राहुल-प्रयिंका की रैली होगी। बता दें कि दिल्ली चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं कांग्रेस के बड़े चेहरे अबतक मैदान से गायब थे। 

एक तरफ अमित शाह, पीएम मोदी, जेपी नड्डा, प्रकाश जावड़ेकर, नीतीश कुमार और धर्मेंद्र प्रधान जैसे शीर्ष नेता भाजपा के लिए ताबड़तोड़ रैलियां और घर-घर जाकर प्रचार में लगे हुए हैं, वहीं केजरीवाल 'आप' के लिए रोज सुबह से शाम तक रोड शो कर लोगों से मिल रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के उम्मीदवार अबतक अपने-अपने क्षेत्रों में खुद ही प्रचार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें