फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विस चुनाव: केजरीवाल को टक्कर देंगे सभरवाल और सुनील, बग्गा को हरिनगर से टिकट

Tue, 21 Jan 2020 08:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने बीती देर रात अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस ने छह और बीजेपी ने 10 उम्मीदवारों की घोषणा की है। खास बात यह है कि इस सूची में यह साफ हो गया कि नई दिल्ली विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस के रोमेश सभरवाल और बीजेपी के सुनील यादव टक्कर देते हुए नजर आएंगे। वहीं, हरि नगर से तेजेंद्रपाल बग्गा को मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन







 
वहीं, बीजेपी ने नांगलोई जाट से सुमनलता शौकीन, राजौरी गार्डन से रमेश खन्ना, हरि नगर से तेजेंद्रपाल बग्गा, दिल्ली कैंट से मनीष सिंह, कस्तूरबा नगर से रविंद्र चौधरी, महरौली से कुसुम खत्री, कालका जी से धर्मवीर सिंह कृष्णा नगर से अनिल गोयल और शाहदरा से संजय गोयल को टिकट दिया है। इस तरह बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इससे पहले बीजेपी ने पहली सूची जारी की थी जिसमें 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। 
विज्ञापन


दूसरी तरह बिहार में गठबंधन के बाद बीजेपी ने अन्य बची तीन सीटों में से दो जनता दल यूनाइटेड (जदयू) औक एक लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के लिए छोड़ी हैं। इनके बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा हो चुकी है। गठबंधन के मुताबिक जदयू को संगम बिहार और बुराड़ी की सीटें दी गई हैं और लोजपा को सीमापुरी।

इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार रात 54 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया था, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) से कांग्रेस में शामिल हुए आदर्श शास्त्री को अलका लांबा को चांदनी चौक से टिकट दिया गया था। कांग्रेस की 54 उम्मीदवारों की पहली सूची में कई पूर्व मंत्रियों और कुछ नए चेहरों के नाम शामिल थे। पार्टी की ओर से जारी की गई सूची में 10 महिलाओं को टिकट दिया गया था। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ पड़पड़गंज विधानसभा सीट से कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को टिकट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें