दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: झाड़ू बानने वालों की बढ़ी बिक्री
- फोटो : PTI
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपने चुनाव चिन्ह यानी 'झाड़ू' का जमकर प्रयोग कर रही है। पार्टी के प्रचार के लिए नेता और कार्यकर्ता असली झाड़ू का उपयोग कर रहे हैं। इससे चुनाव में आम आदमी पार्टी को फायदा मिले या ना मिले, झाड़ू बनाने वालों के 'अच्छे दिन' जरूर आ गए हैं।
दरअसल जबसे आम आदमी पार्टी ने झाड़ू के साथ चुनाव प्रचार शुरू किया है, तब से झाड़ू बनाने वालों को बंपर ऑर्डर मिल रहे हैं। भारी मात्रा में उनके झाड़ूओं की बिक्री हो रही है। जगह-जगह झाड़ू बनाने के लिए पार्टी की ओर से बड़े ऑर्डर दिए जा रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के कई ईलाकों में झाड़ू बांट कर लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में आप नेता व कार्यकर्ता हाथ में झाड़ू लेकर रैलियां कर रहे हैं। अचानक झाड़ू का इस्तेमाल बढ़ने से न सिर्फ बिक्री, बल्कि उसके उत्पादन में भी तेजी आई है।
इस क्षेत्र में काम करने वाले लोग भी अचानक बढ़ी मांग से काफी खुश हैं। वो कहते हैं कि आम दिनों में जितने झाड़ू बनाए जाते थे, चुनाव में उसकी दुगनी संख्या से भी ज्यादा उत्पादन हो रहा है। इससे उनकी अच्छी खासी कमाई भी हो रही है।