फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: तेजिंदर बग्गा के बोल, चुनाव नतीजे आते ही शाहीन बाग पर सर्जिकल स्ट्राइक

Thu, 30 Jan 2020 01:41 PM IST
प्राची प्रियम डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
तजिंदर पाल सिंह बग्गा
विज्ञापन

अगर विवादित बयानों का दौर चल रहा हो तो इसमें भाजपा के तजिंदर पाल सिंह बग्गा कैसे पीछे रहते। लगे हाथ उन्होंने भी शाहीन बाग में सर्जिकल स्ट्राइक करने का इरादा जता दिया है। हरिनगर विधानसभा चुनाव क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा है कि 11 फरवरी को चुनाव नतीजे आने के बाद सबसे पहले शाहीन बाग में सर्जिकल स्ट्राइक की जाएगी। 

विज्ञापन


बग्गा के मुताबिक मंगलवार शाम को शाहीन बाग में एक नेता के द्वारा भारतीय सेना का अपमान किया गया। भारतीय सेना की तुलना पाकिस्तान की सेना से की गई जो अपने गलत कार्यों के कारण कुख्यात रही है। इसे भारतीय सेना का अपमान बताते हुए तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा है कि शाहीन बाग देशद्रोहियों का अड्डा बन चुका है। यहां पर चल रहा प्रदर्शन हर हाल में रोका जाना चाहिए। इसके विषय में उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। 
 

बता दें कि बग्गा इसके पहले भी अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित रहे हैं। वो देश के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण पर काली स्याही फेंककर भी विवाद खड़ा कर चुके हैं। उस मामले में उनका कहना था कि भूषण ने कश्मीर में राय शुमारी की बात कर भारत की अखंडता और सम्प्रभुता पर हमला किया है।
विज्ञापन


बग्गा के अलावा भी भाजपा के कई नेता विवादित बयान दे चुके हैं। प्रवेश वर्मा अरविंद केजरीवाल को आतंकी बता चुके हैं तो रमेश बिधूड़ी शाहीन बाग को देश के अराजक सोच के लोगों का केंद्र बताकर विवाद खड़ा कर चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें