फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Elections 2020: अगले सात दिनों में 50 लाख घरों में जाएंगे आप कार्यकर्ता, पार्टी का नया अभियान

Tue, 28 Jan 2020 12:37 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव की तैयारियां अपने चरम पर हैं। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, सभी पार्टियों की तरफ से वोटरों के लिए नई-नई चीजें सामने आ रही हैं। इसी बीच मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने एक नया अभियान शुरू किया है, जिसे नाम दिया गया है- 'मेरा वोट काम को, सीधे केजरीवाल को'।

विज्ञापन


इस अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आगले सात दिनों में दिल्ली के 50 लाख घरों में जाएंगे। ये नेता और कार्यकर्ता घरों में जाकर दिल्ली सरकार की गारंटी कार्ड और रिपोर्ट कार्ड दिखाएंगे। इसके साथ ही ये कार्यकर्ता लोगों को आप सरकार के पिछले पांच साल के काम और अगले पांच साल की योजना के बारे में भी विस्तार से बताएंगे।

अरविंद केजरीवाल दिल्ली के वोटरों तक सीधे पहुंचने की कोशिश में पहले से ही लगे हुए हैं। सोमवार को भी 'केजरीवाल आपके द्वार' अभियान के नाम से आम आदमी पार्टी ने एक वेबसाइट लॉन्च की थी जिसका नाम है वेलकम केजरीवाल। इसके साथ ही एक नंबर भी जारी किया गया था। 
विज्ञापन


इस अभियान की शुरुआत करते हुए केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि मेरा मन था कि मैं दिल्ली के हर घर और परिवार तक जाऊं, अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाऊं और अगर उनके कोई सवाल हैं तो उनका जवाब दूं, लेकिन यह व्यवहारिक नहीं था। ऐसे में मैंने अपनी टीम से कहा कि मैं जनता से कैसे सीधे बात कर सकता हूं। अब यह सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से मैं सीधे लोगों के घर तक दस्तक दूंगा।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें