फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओखला: मुस्लिम बहुल सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, जानें सभी की कमजोरी और मजबूती

Tue, 04 Feb 2020 01:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शाहीन बाग प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ओखला विधानसभा सीट अंतर्गत शाहीन बाग के इर्द-गिर्द पूरा चुनाव सिमटता जा रहा है। भाजपा शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून विरोधी प्रदर्शन पर वार कर आम आदमी पार्टी (आप) व कांग्रेस को कठघरे में खड़ा कर रही है। वहीं, कांग्रेस खुलकर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में है। जबकि आप इन प्रदर्शनों में सीधा दखल देने से बचने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


इस विधानसभा सीट से आप ने अपने मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से पूर्व विधायक व राज्यसभा सांसद रहे परवेज हाशमी मैदान में हैं। दूसरी तरफ भाजपा से ब्रह्म सिंह भाग्य आजमा रहे हैं। मुस्लिम बहुल इस सीट पर भाजपा को ध्रुवीकरण व मुस्लिम वोटों के बंटवारे की उम्मीद है। कुल मिलाकर इस सीट पर त्रिकोणात्मक मुकाबले के आसार हैं।
 

अमानतुल्लाह खान: आप

अमानतुल्लाह खान - फोटो : PTI
मजबूती:
. आप के तेजतर्रार मुस्लिम नेता।
. कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़।
. वोटों के ध्रुवीकरण का मिल सकता है फायदा।

कमजोरी:
. अक्खड़ मिजाज।
. दूसरे समुदाय में लोकप्रिय नहीं।
. विवादों से पुराना नाता।


 

परवेज हाशमी: कांग्रेस

कांग्रेस नेता परवेज हाशमी - फोटो : Social Media
मजबूती:
. पुराने दिग्गज, हर समुदाय के बीच स्वीकार्य।
. तजुर्बेदार व मिलनसार।
. कार्यकर्ताओं में पकड़ मजबूत।

कमजोरी:
. उम्र ज्यादा होने से राजनीतिक सक्रियता कम।
. राज्यसभा का सदस्य होने के बाद स्थानीय लोगों से कटे।
. ध्रुवीकरण से हो सकता है नुकसान।
 

ब्रह्म सिंह: भाजपा

अमित शाह के साथ ब्रह्म सिंह - फोटो : Social Media
मजबूती
. परिवार राजनीतिक, परिवार की सदस्य पार्षद।
. पहले बसपा और फिलहाल भाजपा में रहने से सभी तबकों में पकड़।
. मुस्लिम समुदाय के दो उम्मीदवारों के बीच वोट बंटना संभव।

कमजोरी
. मुस्लिम बहुल सीट।
. वोटों के ध्रुवीकरण से हो सकता है नुकसान।
. भाजपा कार्यकर्ताओं में पकड़ कमजोर।

 
विज्ञापन

इसलिए भी मशहूर ओखला

यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला
. ब्रिटिश काल में इसी इलाके से यमुना नदी से निकाली गई आगरा नहर।
. ओखला बर्ड सैंक्चुरी।
. जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी।
. फल व सब्जी की थोक मंडी।
. औद्योगिक क्षेत्र।

मतदाताओं की सामाजिक आधार:
. मुस्लिम: 58 फीसदी
. गुज्जर: 15 फीसदी
सामान्य
. राजपूत: 4 फीसदी
. ब्राह्मण: 3 फीसदी
. वैश्य: 2 फीसदी
अनुसूचित जाति
. जाटव: 3 फीसदी
. बाल्मीकि: 2 फीसदी
. अन्य: 2 फीसदी

महानगरीय आबादी
. पूर्वांचल: 7 फीसदी
. अन्य: 4 फीसदी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें