फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावः रिकॉर्ड नामांकन, फिर भी 27 साल में सबसे कम प्रत्याशी

Tue, 28 Jan 2020 02:07 AM IST
Vikas Kumar परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नामांकन ने नया रिकॉर्ड बनाया था। फिर भी बीते 27 साल में सबसे कम प्रत्याशी इस बार चुनाव के मैदान में हैं। जबकि मतदाताओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रत्याशियों का ग्राफ तेजी से नीचे आ रहा है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दो दिन में सैकड़ों पर्चे दाखिल होने के बाद पहली बार डेढ़ हजार से ज्यादा आवेदन निर्वाचन कार्यालय के पास आए थे। बीते 24 जनवरी को स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद निर्वाचन कार्यालय ने मौजूदा चुनाव में 672 उम्मीदवारों को मान्यता दी। 1993 के चुनाव से लेकर अब तक इस चुनाव में सबसे कम प्रत्याशी मैदान में हैं। वर्ष 2013 के बाद से ही प्रत्याशियों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन


दिल्ली में पहली बार विधानसभा चुनाव 1952 में हुआ था। इस चुनाव में 187 प्रत्याशी मैदान में थे। इसके बाद विधानसभा भंग रही और 1993 में दूसरी बार विधानसभा चुनाव हुआ। इस दौरान 1316 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें 1257 पुरुष और 59 महिलाएं शामिल थीं। इस चुनाव में सर्वाधिक 1155 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी, जोकि अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। 

इस बार 1009 उम्मीदवारों ने 1528 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें 821 पुरुष और 188 महिलाओं के पर्चे शामिल थे। 24 जनवरी को इनमें से 26 ने नामांकन पत्र वापस ले लिए। 
विज्ञापन


79 महिला प्रत्याशी मैदान में
वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव के बाद 2013 और 2015 के चुनाव में महिला उम्मीदवारों की संख्या में बेहद कमी देखने को मिली थी, लेकिन मौजूदा चुनाव में एक बार फिर इनकी संख्या में वृद्धि हुई है। 2008 में 81, 2013 में 71 और 2015 में 66 महिलाओं ने चुनाव लड़ा था। जबकि इस बार 79 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। 

विज्ञापन

पहली बार पुरुष उम्मीदवारों का ग्राफ 600 से नीचे

दिल्ली के चुनाव में ऐसा पहली बार है जब पुरुष प्रत्याशियों की संख्या में काफी गिरावट आई है। अभी तक पुरुष प्रत्याशियों की काफी संख्या दिखाई देती थी, लेकिन मौजूदा चुनाव में इनका ग्राफ 600 से नीचे आया है। 1993 से लेकर अब तक पुरुष प्रत्याशियों की संख्या भी सबसे कम 593 है।  

23 विधानसभा में एक भी महिला प्रत्याशी नहीं
मौजूदा विधानसभा में 79 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। 70 में से 23 विधानसभा ऐसी हैं जहां से एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है। जबकि सबसे ज्यादा महिला प्रत्याशी (5) शालीमार बाग में हैं। नई दिल्ली सीट एकमात्र ऐसी है जहां दो दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार हैं। यहां से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ दो महिला और 26 पुरुष प्रत्याशी मैदान में हैं। 

दिल्ली में प्रत्याशियों की स्थिति
साल    प्रत्याशी    पुरुष       महिलाएं
1993  1316       1257      59
1998   815        758        57
2003   817        739        78
2008   875        794        81
2013   810        739        71
2015   673        606        66
2020   672        593        79
(नोट: 2015 में पहली बार एक ट्रांसजेंडर प्रत्याशी ने भी चुनाव लड़ा था।)

जमानत भी खूब हुईं है जब्त
साल       जमानत जब्त

1993      1155
1998       669
2003       672
2008       711 
2013       612
2015       525
(नोट: सभी आंकड़े चुनाव आयोग के अनुसार।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें