फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री के रोड शो में जेबतराशों ने कूटी चांदी, पहाड़गंज में हुआ ये सब

Mon, 03 Feb 2020 11:06 PM IST
Vikas Kumar डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
amit shah - फोटो : ani
विज्ञापन

सोमवार शाम को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने करोल बाग सीट से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया के समर्थन में पहाड़गंज के मुख्य बाजार में रोड शो किया। हालांकि वहां पर अंधेरा नहीं था, लेकिन वह बहुत भीड़ भरा इलाका है। बाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ दुकानदार और सामान्य लोग भी खड़े थे।

विज्ञापन


पहाड़गंज, जहां सामान्य दिनों में छीना झपटी और जेबतराशी की वारदात होती रहती हैं, वहां केंद्रीय गृहमंत्री के रोड शो में जेबतराशों की मौज हो गई। उन्होंने जमकर चांदी कूटी, यानी दर्जनों लोगों के मोबाइल फोन और पर्स पर हाथ साफ कर दिया।

कई सारे भाजपाई और आम लोग जो पार्टी का झंडा और पगड़ी पहनकर फूले नहीं समा रहे थे, रोड शो के बाद उनके चेहरे मुरझा गए। वजह, किसी का मोबाइल गायब था तो किसी का पर्स। उनके हाथ केवल पार्टी चिन्ह और सिर पर भगवा टोपी बची थी।
विज्ञापन


नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने पहाड़गंज का मुख्य बाजार है। यहीं से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रोड शो शुरु किया था। यह इलाका पहले से ही छीनाझपटी और जेबतराशी के लिए बदनाम माना जाता रहा है। वहां का माहौल ऐसा है कि बाजार और उसके आसपास हर पंद्रह बीस मीटर पर जेब तराश मिल जाएंगे। इनमें से अधिकांश जेबतराश तो हल्के फुल्के नशे में रहते हैं। उनके हाथों में रुमाल या कोई दूसरा कपड़ा हर समय देखा जा सकता है। इसे वे अपने मुंह पर लगाए रखते हैं।

रोड शो के दौरान बाजार में पैर रखने की जगह तक नहीं थी। जैसे ही अमित शाह अपने वाहन पर खड़े हुए तो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन से सेल्फी लेनी शुरु कर दी। कुछ लोग वीडियो बनाने लगे।ऐसे में उनके दोनों हाथ ऊपर की ओर उठे हुए थे। जेबतराशों ने इसी स्थिति का भरपूर फायदा उठाया। एक दो चार नहीं, बल्कि दर्जनों लोगों की जेब साफ हो गई। बहुत से लोगों को इसका पता तब लगा, जब वे रोड शो से दूर हुए। उन्होंने जेब में हाथ डाला तो उनका पर्स गायब था। उनके हाथों में केवल भाजपा का चिन्ह बचा था। कई लोग ऐसे भी थे, जिनका मोबाइल फोन जेब में था, लेकिन जब वे भाजपा की पगड़ी पहनकर अपने दोनों हाथ ऊपर उठाकर नारे लगा रहे थे तो जेब तराश अपना काम कर गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें