फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के रण में 'टर्बनेटर': हरभजन सिंह ने निकाला रोड शो, आप के इस उम्मीदवार के लिए मांगे वोट; बोले- आप ने...

Mon, 27 Jan 2025 07:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Assembly Election 2025: हरभजन सिंह ने आप उम्मीदवार एसके बग्गा के लिए कृष्णा नगर विधानसभा में प्रचार कर लोगों से वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस चुनाव में वो भारी बहुमत से जीतेंगे। 
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में हरभजन ने किया रोड शो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी सियासी पार्टियों पूरे दमखम से प्रचार में उतर चुकी हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने रैली निकाल आप उम्मीदवार के लिए वोट मांगा। 

विज्ञापन

किसके लिए किया प्रचार
हरभजन सिंह ने आप उम्मीदवार एसके बग्गा के लिए कृष्णा नगर विधानसभा में प्रचार कर लोगों से वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस चुनाव में वो भारी बहुमत से जीतेंगे। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लिए काफी कुछ किया है। उन्होंने पानी-बिजली की सुविधा दी है और आज ही 15 गारंटी दी है, जिसे सरकार बनने के बाद पूरा किया जाएगा। 
 

'पार्टी ने लगाई ड्यूटी'
हरभजन सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी ने आज मेरी ड्यूटी यहां लगाई है तो मैं आया हूं। यहां आकर मुझे काफी अच्छा लगा और मुझे उम्मीद है कि यहां की जनता बग्गा जी को भारी मतों से विजयी बनाएगी। 
विज्ञापन

दिल्लीवालों के लिए अरविंद केजरीवाल की 15 पक्की गारंटियां

1. बेरोजगारी की समस्या को दूर करेंगे।

 2. महिला सम्मान योजना के तहत हर महिला को हर महीने 2100 रुपये देंगे। 

3. संजीवनी योजना के तहत बुजुर्गों को फ्री इलाज मिलेगा। 

4. गलत बढ़े हुए पानी के बिल माफ होंगे।

5. दिल्ली के सभी घरों में सातों दिन 24 घंटे साफ पीने का पानी मिलेगा।

6. स्वच्छ यमुना का वादा है।

7. यूरोप की तर्ज पर दिल्ली की सड़कें बनाई जाएंगी।

8. डॉ. अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना दी जाएगी।

9. सभी छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा दी जाएगी। मेट्रो किराए में 50 फीसदी की छूट मिलेगी।

10. पुजारी और ग्रंथी योजना के अनुसार सभी पुजारियों और ग्रंथियों को 18000 रुपये प्रति माह।

11.  किराएदारों के लिए मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी की योजना भी लागू की जाएगी।

12. सभी बंद और पुरानी सीवेज लाइनों को बदला जाएगा।

13.  दिल्ली सरकार नए राशन कार्ड बनवाने का विकल्प खोलेगी।

14. ऑटोवालों और ई-रिक्शा चालकों की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद देंगे। बच्चों को मुफ्त कोचिंग मिलेगी। चालकों के लिए 10 लाख रुपये का जीवन बीमा और 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा देंगे।

15. स्वतंत्र सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति और रखरखाव के लिए आरडब्ल्यूए को विशेष फंड दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें