फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Assembly Election: सीएम आतिशी ने निकाली नामांकन रैली, बिना पर्चा भरे लौटीं; जानें क्या रही वजह

Mon, 13 Jan 2025 10:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गिरी नगर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद सीएम आतिशी मेगा रोड शो पर निकलीं। इस दौरान गिरी नगर गुरुद्वारा से रोड शो शुरू हुआ और सी-लाल चौक मां आनंद माई मार्ग पर खत्म हुआ।
विज्ञापन
आतिशी ने निकाला नामांकन रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) की प्रत्याशी और मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को नामांकन रैली की, लेकिन बिना पर्चा भरे लौट गईं। वह देरी से नामांकन करने पहुंची थीं, इसलिए वापस जाना पड़ा। अब वह मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगी। इससे पहले उन्होंने कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की और गिरी नगर गुरुद्वारा में मत्था टेका। उसके बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ करीब डेढ़ किमी का मेगा रोड शो किया, जो आनंद माई मार्ग पर खत्म हुआ।

विज्ञापन

सिसोदिया रहे साथ
रैली में कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए। इस दौरान सिसोदिया ने कहा कि यह सिर्फ एक चुनाव नहीं है, बल्कि दिल्ली के हर परिवार की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के लिए साझा लड़ाई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्हें 40 लाख रुपये चाहिए थे, वो दिल्ली और देशभर से करीब 350 लोगों ने डोनेट कर दिए हैं।

'माता का आशीर्वाद मुझ पर बना रहेगा'
सीएम आतिशी ने कहा कि उन्होंने कालका माता से प्रार्थना की है कि उनका आशीर्वाद कालकाजी और दिल्ली के लोगों पर बना रहे। भरोसा है कि पिछले 5 साल में इस विधानसभा में जितना काम किया है, माता का आशीर्वाद मुझ पर बना रहेगा।
विज्ञापन

डेढ़ किमी लंबा किया रोड शो
गिरी नगर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद सीएम आतिशी मेगा रोड शो पर निकलीं। इस दौरान गिरी नगर गुरुद्वारा से रोड शो शुरू हुआ और सी-लाल चौक मां आनंद माई मार्ग पर खत्म हुआ। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे रोड शो में समर्थकों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें