फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव का दावा: दिल्ली में फिर बनेगी 'आप' की सरकार, केजरीवाल के काम का पूरी दुनिया करना चाहती है स्टडी

Thu, 30 Jan 2025 10:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Assembly Election 2025: अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली में भाजपा और उसकी बेईमानी का भी सफाया होगा। उनकी दिल्ली के लोगों से अपील है कि सभी लोग मिलकर भाजपा का सफाया करें। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को किराड़ी विधानसभा में रोड शो किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने दावा करते हुए कहा कि दिल्ली में एक बार फिर आप की सरकार बनने जा रही है और भाजपा की सभी 70 सीटों पर हार होगी। जिस तरह से अरविंद केजरीवाल की अगुआई में दिल्ली सरकार ने जिस तरह से शिक्षा-स्वास्थ्य और बिजली-पानी के क्षेत्र में अनुकरणीय काम किया है, उसकी पूरी दुनिया स्टडी करना चाहती है। इसलिए दिल्ली के लोग एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर भरोसा कर आप को ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे और भाजपा की बेइमानी का सफाई करेंगे।

विज्ञापन

दिल्ली में साफ होगी भाजपा की बेईमानी
अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली में भाजपा और उसकी बेईमानी का भी सफाया होगा। उनकी दिल्ली के लोगों से अपील है कि सभी लोग मिलकर भाजपा का सफाया करें। आम आदमी पार्टी का काम और विकास ही इनका प्रमाण है। आप ने फ्री स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी में ऐसा काम किया है, जो दुनिया भर में उदाहरण बना है और लोग इस मॉडल की स्टडी करके अपने देशों में लागू करना चाहते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओ को खोना नहीं चाहती है। कोई ऐसा नहीं है जो भाजपा को वोट डालकर अपना ही नुकसान कर ले।

भाजपा ने किया एलान, सत्ता में आए तो फ्री बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज और महिलाओं की बस यात्रा करेंगे बंद : केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि दिल्ली में सभी की 24 घंटे और फ्री बिजली आती है। इन्वर्टर और जनरेटर की जरूरत नहीं पड़ती है। 5 फरवरी को गलत बटन दबा दिया तो घर की बिजली चली जाएगी। उत्तर प्रदेश में फोन करके पूछ लो, वहां 6-8 घंटे के पावर कट लगते हैं। अगर 24 घंटे बिजली चाहिए तो सही बटन दबाना। अगर गलत बटन दबा दिया तो महीने का 5 हजार रुपये का बिजली का बिल आने लगेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी अच्छे कर दिए। भाजपा कह रही है कि वो सरकारी स्कूल बंद कर देंगे। निजी स्कूल में महीने का 10 हजार रुपये का खर्चा आएगा। दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिकों में फ्री इलाज होता है। दवाई फ्री मिलती है और टेस्ट भी फ्री होते हैं। भाजपा कह रही है कि सारे मोहल्ला क्लीनिक बंद होने चाहिए। महिलाओं के लिए बस की यात्रा फ्री है। भाजपा वाले महिलाओं की फ्री बस यात्रा, शिक्षा, बिजली और पानी बंद कर देंगे। महीने का 25 हजार रुपये खर्चा आएगा।

दिल्ली के लोगों को हर महीने 25 हजार का हो रहा फायदा : केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को मिलने वाली इन पांच सुविधाओं से दिल्ली के लोगों को हर महीने कम से कम 25 हजार रुपए का सीधे फायदा हो रहा है। अगर लोगों ने कमल का बटन दबा दिया तो हर महीने 25 हजार रुपये की चपत लगेगी। गरीब और मिडिल क्लास लोग इतने पैसे कहां से लाएंगे? अगर एक आदमी एक लाख रुपए महीना भी कमाता है तब भी 25 हजार रुपये नहीं दे सकता। लोग यह समझ रहे हैं।
विज्ञापन

कुंभ में हुई भगदड़ के लिए प्रशासन जिम्मेदारः इकरा हसन
दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के साथ निजामुद्दीन दरगाह पहुंचे। दोनों नेताओं ने इलाके में घर-घर जाकर आप की नीतियों से अवगत कराते हुए भाजपा पर निशाना साधा। इकरा हसन ने मनीष सिसोदिया की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार किया है। ऐसे नेता की जरूरत है, जो जनता के हित में काम करे। महाकुंभ में हुई दुर्घटना पर कहा कि वहां की व्यवस्था में खामियां हैं उन्होंने इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। वहीं मनीष सिसोदिया ने कहा कि हरियाणा से पानी आ रहा है तो अचानक से इतनी मात्रा में अचानक अमोनिया क्यों मिलकर आ रहा है। भाजपा आगे आकर इसकी जिम्मेदारी लें। क्योंकि हरियाणा में भाजपा की सरकार है। वह क्यों दिल्ली के लोगों को जहर पिला रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें