फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव : किस पर कितना खर्च कर सकते हैं नेताजी... हम बताएंगे, 6 की चाय तो 12 रु. का समोसा खिला सकते हैं

Fri, 24 Jan 2025 05:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Assembly Election: अगर प्रचार के लिए उम्मीदवार को हाथी को किराये पर लेना है, तो इसके लिए 6,150 रुपये खर्च कर सकता है। इसी तरह ई-रिक्शा के लिए 757 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
40 लाख खर्च कर सकते हैं नेता जी - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उम्मीदवारों के खर्चों की सूची निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी कर दी गई है। इसमें 6 रुपये की चाय और 7 रुपये की पानी की बोतल सहित प्रचार से जुड़ी हर चीज के दाम तय किए गए हैं। प्रचार में प्रत्याशी चाहे हाथी इस्तेमाल करे या घोड़े सभी खर्चों पर निर्वाचन अधिकारियों की नजर रहेगी।

विज्ञापन

उम्मीदवार अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को अपने हर दिन के खर्च का पूरा ब्योरा रखना होगा। इस बार के चुनाव में उम्मीदवार 40 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है। जिला चुनाव अधिकारियों ने मार्केट डीलर्स, राजनीतिक पार्टियों और कंज्यूमर प्राइज इंडेक्स (सीपीआई) के साथ चर्चा कर दाम तय किए हैं। 

अगर प्रचार के लिए उम्मीदवार को हाथी को किराये पर लेना है, तो इसके लिए 6,150 रुपये खर्च कर सकता है। इसी तरह ई-रिक्शा के लिए 757 रुपये खर्च करने होंगे। अगर एक पेन भी खरीदना है तो उसकी कीमत 6 रुपये तय है। साथ ही, चुनाव अधिकारियों ने टैंट, कुर्सी-टेबल के भी रेट तय किए हैं। 2000 लोगों की रैली के लिए उम्मीदवार 30,000 रुपये से ज्यादा खर्च नहीं कर सकेंगे। वहीं, 250 लोगों के साथ बैठक करने का बजट 6,150 रुपये है।

खानपान के दाम
-छोले कुलचे - 35 रुपये प्लेट
-छोले भठूरे-40 रुपये प्लेट
-पूड़ी सब्जी-35 रुपये प्लेट
-ब्रेड पकोड़ा या समोसा -12 रुपये
-चाय- 6 रुपये कप
-कॉफी -12 रुपये कप
-पानी का गिलास- 5 रुपये
-पानी की बोतल- 7 रुपये

वाहनों का किराया (प्रतिदिन)
-सूमो/क्वालिस--2421
-टेंपो ट्रेवल--7403
-कार--1499
-ऑटो--945
-रिक्शा--634
-ई-रिक्शा-- 757
-टेंपो--884
-ट्रक--3098
विज्ञापन

सवारी और अन्य सामान (प्रतिदिन)
-हाथी --6150 रुपये
-घोड़ा--3075 रुपये
-माला (छोटी) -20 रुपये
-वॉकीटॉकी -246 रुपये
-प्रिंटिड पेन- 6 रुपये
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें