10:56 AM, 05-Feb-2020
यह सब भाजपा का षडयंत्र है: केजरीवाल
आप नेताओं के साथ कपिल गुर्जर की फोटो को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। अगर कपिल का आम आदमी पार्टी के साथ कोई संबंध है तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। यह सब चुनाव से ठीक पहले भाजपा का पॉलिटिकल स्टंट है। प्रवेश वर्मा द्वारा उन्हें आतंकवादी कहे जाने को लेकर केजरीवाल ने कहा कि मुझे इस बात से बहुत दुख हुआ था। मैं अपने परिवार और बच्चों के लिए कभी कुछ नहीं किया, बल्कि खुद को देश सेवा में लगाया। आईआईटी में पढ़ने वाले मेरे सहपाठी आज विदेश चले गए हैं, लेकिन मैंने आयकर आयुक्त की नौकरी छोड़ दी।