फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: नड्डा का केजरीवाल पर तंज, कहा- दिल्ली की सड़को में गड्ढे नहीं, गड्ढों में सड़क

Mon, 03 Feb 2020 12:04 PM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव में बहुत कम समय बचा है, अब भाजपा-आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रही हैं। इस बार भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सड़को का मुद्दा उठाया है। उन्होंने लिखा कि दिल्ली की सड़को में गड्ढे नहीं है, गड्ढों में सड़क है। 

विज्ञापन




भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को ट्वीट किया, उन्होंने लिखा केजरीवाल जी, आपके झूठे वादों की लिस्ट इतनी लंबी है कि खत्म ही नहीं होती। आपने दिल्ली मे यूरोप जैसी सड़कें बनाने का वादा किया था, लेकिन आपने दिल्ली की सड़कों का बुरा हाल कर दिया। सड़क में गड्डे नहीं है, गड्डों में सड़कें है। दिल्ली की जनता आपको इन सड़कों पर आने की चुनौती दे रही है।  

मनोज तिवारी ने चला पूर्वांचली दांव 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने विधानसभा चुनाव में पूर्वांचली दांव चल दिया है। सोमवार को मनोज तिवारी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। 

मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री दूसरे राज्यों से आए लोगों की की उपेक्षा करते हुए कहते हैं कि बिहार के लोग 500 के टिकट में दिल्ली आकर 5 लाख का ईलाज मुफ्त में करवाते हैं।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के लोग देश के कोने-कोने में बसते हैं और विकास में अपना योगदान देते हैं और देश की राजधानी दिल्ली में ही पूर्वांचलवासियों का ही बुरा हाल है।

मनोज ने कहा कि दिल्ली में आयुष्मान योजना का लाभ लोगों को नहीं मिलता है, क्योंकि केजरीवाल ने यहां यह योजना रोककर गरीबों की अपेक्षा की है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कोई योजना केजरीवाल सरकार ने धरातल पर नहीं उतरने दी और निरंतर आरोप लगाते रहे की केंद्र सरकार इन्हें काम नहीं करने देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें