फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: फिर भिड़े अमित शाह-केजरीवाल, आप के प्रचार में उतरे विशाल डडलानी

Tue, 28 Jan 2020 06:20 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के उम्मीदवार और स्टार प्रचारक प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। वहीं सियासी अखाड़े में जुबानी जंग भी जारी है। शाहीन बाग, नागरिकता कानून से लेकर दिल्ली की बिजली, पानी, सड़कों तक के मुद्दे पर सियासत गर्म है। ऐसे में आप यहां एक साथ पढ़ सकते हैं दिल्ली में आज दिनभर की चुनावी हलचल की सभी खबरें-
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:21 PM, 28-Jan-2020

प्रचार में उतरे विशाल डडलानी

गायक व संगीतकार विशाल डडलानी रमेशनगर में आप उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार में जुटे। 
 

 

05:04 PM, 28-Jan-2020

आप विधायक मनोज कुमार भाजपा में शामिल 
 
कोंडली विधानसभा सीट से आप के पूर्व विधायक मनोज कुमार भाजपा में शामिल। राजनाथ सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 
 

04:53 PM, 28-Jan-2020

आप उम्मीदवार शोएब के खिलाफ याचिका 

दिल्ली की तीसहजारी कोर्ट में मटिया महल से आप उम्मीदवार शोएब इकबाल के खिलाफ याचिका दायर कर उनका नामांकन रद्द करने की मांग की गई है। इसमें कहा गया है कि शोएब ने हलफनामे में चुनाव आयोग को अपने खिलाफ दो आरोपों की जानकारी नहीं दी है। 
 
 

विज्ञापन
03:41 PM, 28-Jan-2020

प्रवेश वर्मा ने ट्रैक्टर से घूमकर मांगा वोट

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ट्रैक्टर से घूम-घूमकर भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट मांगा। 

02:19 PM, 28-Jan-2020

नई दिल्ली सीट के 11 उम्मीदवारों के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई

नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पर्चा नहीं भर पाने वाले 11 उम्मीदवारों द्वारा दायर की गई याचिकाओं को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया।
   

विज्ञापन
01:54 PM, 28-Jan-2020

शाह को केजरीवाल का जबाव

अमित शाह के स्कूलों वाले बयान पर केजरीवाल ने एक बार फिर अमित शाह को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि मैं अमित शाह जी से कहना चाहता हूं कि दिल्ली के लोगों के लिए इतनी दुर्भावना मत रखिए। दिल्ली का मुख्यमंत्री हूं, देश के गृहमंत्री को आमंत्रण दे रहा हूं कि आइए हमारे साथ चलिए, हमारे स्कूलों में साथ लेकर चलता हूं। असलियत दिखाते हैं।

01:54 PM, 28-Jan-2020

भाजपा और आप के बीच स्कूलों को लेकर जंग

अमित शाह ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बारे में कहा कि भाजपा सांसद द्वारा की गई जांच में स्कूलों की सच्चाई सामने आई है। उनकी हालत बेहद जर्जर है। वहीं इसपर आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से स्कूलों के फर्जी वीडियो फैलाए जा रहे हैं। भाजपा लेंस लेकर दिल्ली के स्कूलों में खामियां खोज रही है।

12:11 PM, 28-Jan-2020

हिटलर के वित्त मंत्री की तरह काम कर रहे हैं अनुराग: ओवैसी

अनुराग ठाकुर के विवादित नारे पर एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया- अनुराग का काम प्रतिदिन नीचे गिर रही अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है, लेकिन यहां वो हिटलर के वित्त मंत्री वॉल्थर फंक की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जिसे बाद में युद्ध अपराधों के प्रयास के लिए दंडित किया गया था। हो सकता है कि अगली बार ठाकुर कहेंगे, 'कितने आदमी थे' और इससे उनके 'साहब' खुश होंगे।
 

11:57 AM, 28-Jan-2020

रोड शो में केजरीवाल का भाजपा पर हमला

गोकुलपुरी में रोड शो के दौरान केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग आपके बेटे को हराने के लिए आए हैं। साभी पार्टियां हमारी दिल्ली के खिलाफ इकट्ठी हो गई है। भाजपा वाले कह रहे हैं कि ये अपने 200 सांसद, 70 केंद्रीय मंत्री और 11 मुख्यमंत्री लेकर दिल्लीवासियों के पास आ रहे हैं। भाजपा बाहर से इन लोगों को क्यों बुला रही है? ये लोग आपको और आपके बेटे केजरीवाल को हराने के लिए आ रहे हैं। 

11:48 AM, 28-Jan-2020

'आई लव केजरीवाल' वाले ऑटो पर हाइकोर्ट ने मांगा जवाब

दिल्ली में ऑटो रिक्शा पर "आई लव केजरीवाल" का लोगो लगाने वाले चालकों को चुनौती देने वाली याचिका को लेकर हाइकोर्ट ने आज दिल्ली सरकार, पुलिस और चुनाव आयोग से जवाब देने को कहा है। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए तीन मार्च की तारीख दी गई है।
 

11:19 AM, 28-Jan-2020

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने दिया विवादित बयान

शाहीन बाग को लेकर भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि वहां लाखों लोग इकट्ठा हुए हैं। दिल्ली के लोगों को सोच-समझकर एक फैसला लेना पड़ेगा। अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है तो एक घंटे के भीतर शाहीन बाग खाली करा दिया जाएगा। 

10:56 AM, 28-Jan-2020

मोती नगर विधानसभा में धर्मेंद्र प्रधान की रैली

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को मोतीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के लिए रैली कर वोटों की अपील की। मोती नगर सीट से भाजपा ने सुभाष सचदेवा को टिकट दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत तय है। दिल्ली के लोग शांति चाहते हैं, अराजकता नहीं। जो लोग दिल्ली में शाहीन बाग जैसा माहौल बनाना चाहते हैं, उन्हें लोग मुंहतोड़ जवाब देंगे। जब भी केजरीवाल जी चाहेंगे, शाहीन बाग में सड़क फिर से खोली जाएगी।

10:52 AM, 28-Jan-2020

सात दिनों के अंदर 50 लाख घरों में जाएंगे आप कार्यकर्ता

आम आदमी पार्टी के 'मेरा वोट काम को, सीधे केजरीवाल को' अभियान के तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आगले सात दिनों में दिल्ली के 50 लाख घरों में जाएंगे। ये नेता और कार्यकर्ता घरों में जाकर दिल्ली सरकार की गारंटी कार्ड और रिपोर्ट कार्ड दिखाएंगे, साथ ही लोगों को आप सरकार के पिछले पांच साल के काम और अगले पांच साल की योजना के बारे में विस्तार से बताएंगे। 
 

10:46 AM, 28-Jan-2020

शाहीन बाग पर भाजपा नेता का विवादित बयान

शाहीन बाग को लेकर दिल्ली में चुनावी माहौल गर्मा गया है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता राहुल सिन्हा ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के शाहीन बाग में बैठे प्रदर्शनकारियों में से अधिकतर वही लोग हैं जो बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए हैं। 

10:38 AM, 28-Jan-2020

आज भाजपा की छह रैलियां

दिल्ली में आज केजरीवाल के तीन रोड शो के मुकाबले भाजपा छह रैलियां करेगी। रक्षा मंत्री व दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन-तीन रैलियां करेंगे।

10:34 AM, 28-Jan-2020

केजरीवाल करेंगे 5 रोड शो

मुख्यमंत्री केजरीवाल मंगलवार को दिल्ली चुनाव के लिए करावल नगर, गोकलपुर, महरौली, छतरपुर और दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। 
 

10:29 AM, 28-Jan-2020

दिल्ली चुनाव: फिर भिड़े अमित शाह-केजरीवाल, आप के प्रचार में उतरे विशाल डडलानी

रिठाला के रिटर्निंग ऑफिसर से मांगी गई रिपोर्ट

दिल्ली के सीईओ ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के विवादित भाषण को लेकर मंगलवार को रिठाला विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर से रिपोर्ट मांगी है। आनुराग ठाकुर ने सोमवार को चुनावी रैली के दौरान रिठाला में विवादित नारे लगवाए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें