फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: कपिल मिश्रा बोले, 8 फरवरी को हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच मुकाबला

Thu, 23 Jan 2020 03:47 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi assembly elections 2020: कपिल मिश्रा का बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली की मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने गुरुवार को विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला। कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया कि आठ फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा।

विज्ञापन




मालूम हो कि आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं, जिसके बाद 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। इससे पहले बुधवार को आम आदमी पार्टी ने कपिल मिश्रा के खिलाफ पत्र लिखकर मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत की थी। 
विज्ञापन

 
इसके साथ ही कपिल मिश्रा ने कहा- दिल्ली में कई जगहों पर मिनी पाकिस्तान बन चुका है। कई जगहों पर शाहीन बाग बना दिया गया है। जब-जब पाकिस्तान खड़ा करने की कोशिश हुई है, तब-तब हिंदुस्तान खड़ा हुआ है। 
 

कपिल मिश्रा की चुनाव आयोग से शिकायत

शिकायत में कहा है कि कपिल मिश्रा का मॉडल टाउन से गलत नामांकन पत्र स्वीकार किया गया है। आप ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कपिल मिश्रा का नामांकन तुरंत रद्द करने की मांग की है। आप का कहना है कि कपिल ने नामांकन के दौरान बिजली, पानी, टेलीफोन बिल को लेकर नो ड्यूज प्रमाणपत्र जमा नहीं किया, इसके बावजूद उनका नामांकन स्वीकार कर लिया गया। 

मालूम हो कि कपिल इससे पहले आम आदमी पार्टी के सक्रिय नेता थे। सीएम अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाने वाले कपिल आप सरकार में दिल्ली के मंत्री भी रह चुके हैं। 2017 में उन्हें अचानक मंत्री पद से हटा दिया गया, जिसके बाद से उनका मिजाज बदला हुआ नजर आने लगा। 
विज्ञापन


मंत्री पद से हटाए जाने के बाद बागी हुए कपिल सोशल मीडिया और टीवी चैनलों के माध्यम से लगातार केजरीवाल के खिलाफ हमलावर रहे हैं। पिछले साल अगस्त महीने में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें