फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: केजरीवाल बोले, आपके बेटे को हराने के लिए भाजपा बाहर से लोगों को ला रही है

Tue, 28 Jan 2020 01:12 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार दिनोंदिन जोर पड़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच घमासान चरम पर है। दोनों तरफ से एक दूसरे पर हमले का सिलसिला और तेज हो गया है। रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह दिल्ली चुनाव के लिए बाहर से लोगों को ला रही है। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने गोकुलपुरी में रोड शो के दौरान कहा, भाजपा ने कहा था कि वह अपने 200 सांसद, 70 मंत्री और 11 मुख्यमंत्रियों को दिल्ली की जनता के सामने लाएगी। लेकिन दिल्ली की जनता ने उनका समर्थन नहीं किया। अब वह बाहर से लोगों को ला रही है। इन्हें दिल्ली की जनता को हराने के लिए यहां लाया जा रहा है। ये लोग आपके बेटे को हराने आ रहे हैं। 
 

इसके अलावा उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा गरीब ऑटो वालों के झूठे चालान करवा रही है। मेरी अपील है कि वह गरीबों से बदला लेना बंद करे। 

बता दें कि केजरीवाल लगातार रोड शो कर भाजपा पर हमला बोल रहे हैं। वहीं, भाजपा उन्हें लगातार शाहीन बाग पर घेर रही है। दोनों ही शाहीन बाग गतिरोध के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें