फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election :अमित शाह-नीतीश की जनसभा, केजरीवाल पर जमकर बोला हमला

Sun, 02 Feb 2020 09:36 PM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नीतीश कुमार और अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली में चुनावी पारा चढ़ा हुआ है, सभी पार्टियों ने अपने घोषणापत्र जारी कर दिए हैं। अब चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं। कोई भी पार्टी जनता के बीच जाने  का कोई मौका नहीं छोड़ रही। रविवार को दिल्ली के बुराड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में जनसभा को संबोधित किया। 

सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में बहुत से चुनाव लड़े ओर लड़ाये हैं, लेकिन मैंने दिल्ली सरकार जैसी झूठ बोलने वाली सरकार कभी नहीं देखी। कई बार राज्य सरकारों के बीच विभिन्न विकास कार्यों को लेकर स्पर्धा होती है, लेकिन कहीं पर भी दिल्ली सरकार का पहला नंबर नहीं आया। लेकिन अगर झूठ बोलने की कहीं स्पर्धा हो जाये, तो उसमें केजरीवाल जी का पहला नंबर आएगा।
विज्ञापन

 


जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि एक हजार यूरोप जैसे स्कूल बनाएंगे, एक भी बना क्या ? 50 नए कॉलेज बनाने का वादा किया था, लेकिन बने क्या ? 15 लाख CCTV कैमरे लगाने का वादा किया था, लगे क्या? मैंने कहा कि 15 लाख CCTV तो नहीं लगे, लेकिन 1.5 लाख लगे हैं।

उन्होंने कहा कि तुरंत ही इन्होने आम आदमी पार्टी वेबसाइट पर लिख दिया कि देखिये अमित शाह ने मान लिया। फिर मुझे रहस्योद्घाटन करना पड़ा कि डेढ़ लाख जो लगे हैं, उनमें से सवा लाख तो मोदी सरकार के फंड से लगे हैं।

अमित शाह ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने (केजरीवाल) कहा था कि 8 लाख युवाओं को नौकरी देंगे, युवा आज भी नौकरी ढूंढ रहा है।अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई करने का वादा किया था, एक भी कर्मचारी को स्थाई नहीं किया।

नीतीश ने बिना नाम लिए किया वार 

केजरीवाल पर तंज कसते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे बिहार के बहुत लोग यहां हैं हमने बस की सेवा शुरू की। हमने यहां की सरकार से अनुमति मांगी। अनुमति नहीं मिली। पटना से जो बस चलती है वो गाजियाबाद तक आती है, वहां से अन्य प्रकार से यहां तक आना पड़ता है। 
विज्ञापन

 

कुछ लोगों को केवल प्रचार में रुचि और पिछले पांच वर्षों में उन्होंने अन्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर सवाल उठाया हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने जिन्हें चुना उन्होंने दिल्ली को चलाने के लिए कुछ नहीं किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें