फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः जेएनयू राजद्रोह मामले को लेकर विधानसभा में हंगामा, बाहर निकाले गए भाजपा सदस्य

Fri, 22 Feb 2019 02:12 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi assembly
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन उपराज्यपाल अनिल बैजल के अभिभाषण में बाधा पहुंचाने के लिये भाजपा विधायकों को सदन से बाहर निकाल दिया गया। विधायक जेएनयू मामले में अभियोजन में देरी को लेकर हंगामा कर रहे थे।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने विधायकों से शांति बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल का अभिभाषण सदन की कार्यवाही का हिस्सा नहीं है, लेकिन विधायकों ने उनकी नहीं मानी। 

जिन विधायकों को बाहर निकाला गया उनमें विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता, ओपी शर्मा और जगदीश प्रधान शामिल हैं। तीनों विधायक सदन के आसन के सामने पहुंच गए थे जिसके बाद गोयल ने उन्हें बाहर निकालने का आदेश दिया।
विज्ञापन


विजेंद्र गुप्ता ने सरकार पर जेएनयू राजद्रोह मामले में आरोपियों के खिलाफ अभियोजन शुरू करने में देरी का आरोप लगाया।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने जनवरी में जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ 2016 के राजद्रोह मामले में आरोप पत्र दाखिल किया था। 

जेएनयू के पूर्व छात्रों उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य पर भी 9 फरवरी 2016 को विश्वविद्यालय परिसर में संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरू की याद में रखे गए कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से देश-विरोधी नारे लगाने के आरोप लगे थे। 

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार से इस मामले में अभियोग चलाने की अनुमति मांगी थी, जो अभी तक नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें