फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली और यूपी पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 19 मिनट में पहुंचाया धड़कता दिल, मरीज की बची जिंदगी

Sun, 01 Jun 2025 07:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

डॉ. विक्रम अग्रवाल ने बताया कि 49 वर्षीय मरीज को बचाने के लिए दिल की जरूरत थी। उसे नोटो के नियम के तहत दिल आवंटित हुआ। मरीज इस्केमिक कार्डियोमायोपैथी से पीड़ित था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से बने ग्रीन कॉरिडोर ने केवल 19 मिनट में धड़कते हुए दिल को दक्षिणी दिल्ली के निजी अस्पताल में पहुंचाया। अंगदान के बाद गाजियाबाद के निजी अस्पताल से दिल को सुबह 11:40 बजे लेकर निकले। करीब 17 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद ओखला रोड स्थिति निजी अस्पताल में 11:59 बजे दिल को सुरक्षित पहुंचा दिया गया। इससे गंभीर रूप से बीमार मरीज का प्रत्यारोपण संभव हो सका।

विज्ञापन

डॉ. विक्रम अग्रवाल ने बताया कि 49 वर्षीय मरीज को बचाने के लिए दिल की जरूरत थी। उसे नोटो के नियम के तहत दिल आवंटित हुआ। मरीज इस्केमिक कार्डियोमायोपैथी से पीड़ित था। इसमें हृदय की पंपिंग क्षमता क्षतिग्रस्त हृदय की मांसपेशियों के कारण कम हो गई थी। मरीज ने अगस्त 2024 में हृदय प्रत्यारोपण के लिए राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन में पंजीकरण करवाया।
विज्ञापन

लंबी प्रतीक्षा के बाद उसे 35 वर्षीय महिला के अंगदान से दिल मिला। महिला ने इलाज के दौरान गाजियाबाद में दम तोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि समय पर दिल पहुंचने के बाद मरीज का प्रत्यारोपण किया गया। देश में अंगदान की कमी के कारण मरीजों को समय पर प्रत्यारोपण के लिए अंग नहीं मिल पाता। ऐसे में उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें